फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chief Secretary reviewed the law and order situation and gave instruction.

UP: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश - त्योहारों पर अफवाह से खराब हो सकता है माहौल, रखें नजर

Thu, 04 Apr 2024 12:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 04 Apr 2024 12:30 AM IST
सार

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा की और अफसरों को विशेष सतर्कता के निर्देश दिए।

विज्ञापन
UP: Chief Secretary reviewed the law and order situation and gave instruction.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने ईद, रामनवमी, आंबेडकर जयंती व चैत्र नवरात्रि पर्व के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी मंडलायुक्तों, डीएम एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान प्रदेश में कहीं कोई अप्रिय घटना न होने पाए। किसी भी धर्म पर टीका-टिप्पणी व छोटी सी अफवाह माहौल को खराब कर सकती है, इसलिये इस पर विशेष नजर रखी जाए।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने लोकभवन स्थित अपने कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि अयोध्या में रामनवमी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इसे ध्यान में रखते सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए समुचित प्रबंध किए जाएं। सीसीटीवी द्वारा निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित होंगे, ऐसे में विशेष तौर पर सतर्कता बरती जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें। सड़क मार्ग व यातायात बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि कोई शोभायात्रा अथवा धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के न निकले। सोशल मीडिया को लेकर अधिकारियों को संवेदनशील रहने की जरूरत है। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार, एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश, सचिव गृह डॉ. संजीव गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed