{"_id":"63aedfe10a78f41599275b93","slug":"up-chief-secretary-durga-shankar-mishra-gets-second-extension-of-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : मुख्य सचिव दुर्गा शंकर को फिर सेवा विस्तार, अगले साल 31 दिसंबर तक पद पर बने रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : मुख्य सचिव दुर्गा शंकर को फिर सेवा विस्तार, अगले साल 31 दिसंबर तक पद पर बने रहेंगे
Fri, 30 Dec 2022 10:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 30 Dec 2022 10:50 PM IST
सार
यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को दूसरा सेवा विस्तार दिया गया है। यह पहली बार है जब मुख्य सचिव को दूसरा सेवा विस्तार मिला है। पिछले वर्ष 31 दिसंबर 2021 को भी उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था।
विज्ञापन
यूपी के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को एक साल का और सेवा विस्तार मिल गया है। वह अगले साल 31 दिसंबर तक इस पद पर बने रहेंगे। यह पहला मौका है जब यहां किसी मुख्य सचिव को लगातार दूसरी बार सेवा विस्तार मिला है।
विज्ञापन
केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने शुक्रवार को उनका सेवा विस्तार संबंधी आदेश राज्य सरकार को भेज दिया। अब यूपी का नियुक्ति विभाग अलग से इस संबंध में अपना आदेश जारी करेगा। यूपी में केंद्र की योजनाओं को अच्छी तरह से लागू करने, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट और निकाय चुनाव समेत तमाम मुद्दों को लेकर केंद्र ने दुर्गा शंकर को ही सेवा विस्तार देना उचित समझा।
विज्ञापन
1984 बैच के आईएएस अफसर दुर्गा शंकर ने अपनी 60 साल की आयु दिसंबर 2021 में पूरी कर ली थी। तब वह केंद्र सरकार के नगर विकास मंत्रालय में सचिव थे। इसके बाद उन्हें एक साल का सेवा विस्तार देते हुए यूपी मूल काडर में भेज दिया गया था। पहले विस्तारित कार्यकाल की अवधि शनिवार को पूरी हो रही है।
विज्ञापन