फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chief Minister Yogi immediately gave bicycle to Divyang Usha who reached the public darshan

यूपी : जनता दर्शन में पहुंची दिव्यांग उषा को मुख्यमंत्री योगी ने तुरंत दिलाई साइकिल

Tue, 26 Oct 2021 07:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 26 Oct 2021 07:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में पहुंची दिव्यांग ऊषा को उस समय मनमांगी मुराद मिल गई, जब उसकी व्यस्था सुनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल एक नई हाथ साइकिल दिलाकर उनकी परेशानी दूर की।

विज्ञापन
UP: Chief Minister Yogi immediately gave bicycle to Divyang Usha who reached the public darshan
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उदास मन से मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में पहुंची दिव्यांग ऊषा को उस समय मनमांगी मुराद मिल गई, जब उसकी व्यस्था सुनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल एक नई हाथ साइकिल दिलाकर उनकी परेशानी दूर की। मुख्यमंत्री को उषा ने जैसे ही बताया कि पुरानी हाथ साइकिल खराब होने की वजह से वह अपनी दुकान नहीं लगा पा रही है। इसपर मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऊषा को तत्काल नई हाथ साइिकल उपलब्ध कराया गया।

विज्ञापन


राजधानी के कुबेर बगिया तेलीबाग की रहने वाली ऊषा देवी बुधवार को सीएम के जनता दर्शन में पहुंचीं। हाथ साइकिल पर दुकान लगाकर अपनी रोजी-रोटी चलाने वाली ऊषा ने बताया कि उनकी पुरानी साइकिल टूटी हुई है। जिसके कारण वह दुकान नहीं लगा पा रही हैं। जनता दर्शन के दौरान ही मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें नई हाथ साइकिल दी गई। मदद पा कर खुश ऊषा देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री के कृतज्ञता व्यक्त किया।   
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले वह लोगों के घरों में काम करके दो वक्त की रोटी कमाती थी। कोरोना के बाद लोगों ने घर पर काम कराना बंद कर दिया। किसी तरह उन्होंने एक हाथ साइकिल ली और उस पर एक दुकान लगाने लगी। कुछ दिन पहले हाथ साइकिल भी खराब हो गई। इसकी वजह से वे दुकान नहीं लगा पा रहीं थीं। इस दौरान किसी परिचित ने उन्हें सीएम जनता दर्शन में जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ऊषा देवी अपनी फरियाद लेकर सीएम के जनता दर्शन में पहुंची। जहां पर उनकी समस्या का तुरंत समाधान कर दिया गया। ऊषा देवी ने बताया कि अधिकारियों ने उनको तुरंत एक नई हाथ साइकिल उपलब्ध कराई और आगे भी  मदद का आश्वासन भी मिला है। उन्होंने कहा कि अब मैं फिर से अपनी दुकान इसी साइकिल पर लगाऊंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed