फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: cement is cheap, so moorang, sand-ballast prices have increased, hope of some relief in the coming time due to reduction in diesel prices

यूपी : सरिया-सीमेंट सस्ती, तो मौरंग, बालू-गिट्टी के दाम बढ़े, डीजल के दाम कम होने से राहत मिलने की उम्मीद

Thu, 09 Jun 2022 09:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव आयुष्मान पांडेय, अमर उजाला, लखनऊ
आयुष्मान पांडेय, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Jun 2022 09:26 PM IST
सार

सीमेंट के दामों में 10 से 15 रुपये की कमी आई। ऐसे में निर्माण में तेजी शुरू हुई और व्यापार अच्छा होने लगा, लेकिन कुछ दिनों से मौरंग, सीमेंट व गिट्टी के दामों में काफी तेजी आ गई तो जनता ने निर्माण कार्य पर फिर से रोक दिए हैं।

विज्ञापन
UP: cement is cheap, so moorang, sand-ballast prices have increased, hope of some relief in the coming time due to reduction in diesel prices
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमेंट-सरिया के दाम बाजार में गिरने लगे तो लोगों ने आशियानें का निर्माण की योजना बनानी शुरू की। लेकिन इस बीच मौरंग, बालू व गिट्टी के बढ़े दामों ने उन्हें एक बार फिर भवन निर्माण का प्लान टालने पर मजबूर कर दिया। सरिया के दामों में काफी गिरावट देखने को मिली है। सीमेंट के दामों में 10 से 15 रुपये की कमी आई है। वहीं मौरंग, बालू व गिट्टी के दामों में 10 से 15 रुपये की तेजी आई है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सीमेंट व्यापार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्याममूर्ति गुप्ता के मुताबिक, इधर सीमेंट के दामों में 10 से 15 रुपये की कमी आई। ऐसे में निर्माण में तेजी शुरू हुई और व्यापार अच्छा होने लगा, लेकिन कुछ दिनों से मौरंग, सीमेंट व गिट्टी के दामों में काफी तेजी आ गई तो जनता ने निर्माण कार्य पर फिर से रोक दिए हैं। वहीं, कुछ जरूरत के हिसाब से सामग्री ले रहे हैं।
विज्ञापन


लोहा व्यापारी रिपन कंसल के मुताबिक, आम सरिया में काफी गिरावट आने पर कंपनियों ने भी सरिया में गिरावट की। बात करें टाटा, कामधेनी समेत अन्य ब्रांड की कंपनी ने सरिया 10 रुपये तक गिरावट की है। कारोबारियों का कहना है कि डीजल के दामों में कमी आने से आने वाले दिनों में दामों में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरलोडिंग पर सख्ती से बढ़े दाम
प्रदेश अध्यक्ष श्याम मूर्ति ने बताया कि ओवरलोड पर सख्ती होने से पहले जो ट्रक हजार घन फीट खनन लोडिंग कर रहे थे। सरकार की तरफ से ओवरलोडिंग पर सख्ती करने से वहीं अब छह सौ घन फीट ही लोडिंग दी जा रही है। इससे लोडिंग अब नियम से की जा रही है, जिससे खनन वस्तुओं के दाम एकदम से बढ़ गए हैं जबकि पुरानी परिस्थितियों की तुलना में डीजल के दाम कम होने से ग्राहकों को लाभ मिल सकता था।


20 मई के रेट
सरिया                  74 रुपये प्रतिकिलो
सीमेंट                     440 रुपये बैग                                        
मौरंग                      55 रुपये घनफीट                               
बालू                       25 रुपये घनफीट                                     
गिट्टी                       58 रुपये घनफीट                             

आठ जून के रेट
सरिया      62 रुपये प्रतिकिलो  
सीमेंट      425 रुपये बैग       
मौरंग       72 रुपये घनफीट
बालू      40 रुपये घनफीट       
गिट्टी      70 रुपये घनफीट

ट्रक के हिसाब से घन फीट
पहले ट्रक हजार घन फीट 55 हजार रुपये का मिलता था, लेकिन उसी ट्रक में अब छह सौ घन फीट लोड किया जा रहा है। ऐसे में उसकी कीमत 43 हजार रुपये 200 रुपये हो गई है। वहीं, अगर हजार घनफीट से फर्क देखा जाए तो एक ट्रक में 17 हजार रुपये का बोझ उपभोक्ता पर पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed