फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cashless cards to be distributed to university and college teachers; Chief Secretary directs that payments

UP: विवि-कॉलेजों के शिक्षकों को बांटे जाएंगे कैशलेस कार्ड, मुख्य सचिव बोले- हर हाल में इस तारीख तक करें भुगतान

Wed, 22 Jul 2026 08:59 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 22 Jul 2026 08:59 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालय और कॉलेजों के शिक्षकों को 26 जुलाई से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत कार्ड वितरित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम आगरा में होगा, जबकि सभी जिलों में भी वितरण होगा। मुख्य सचिव ने जनगणना कर्मियों का मानदेय 31 जुलाई तक खातों में भेजने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
UP: Cashless cards to be distributed to university and college teachers; Chief Secretary directs that payments
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जनगणना-2027, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, गोसंरक्षण, उर्वरक उपलब्धता, छात्रवृत्ति योजना और डॉ. आम्बेडकर मूर्ति स्थल विकास योजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के दायरे में लाया जा रहा है। इस योजना का औपचारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री 26 जुलाई को आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, खंडारी परिसर में करेंगे। ऐसा प्रस्ताव है। इसके समानांतर प्रत्येक जिले में भी जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य कार्यक्रम के बाद प्रत्येक जिले में 20-20 लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मंच से कैशलेस कार्ड वितरित किए जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना के काम में लगे सभी एन्यूमरेटर (संगणक), सुपरवाइजर सहित अन्य कार्मिकों का मानदेय व प्रशिक्षण भत्ता 31 जुलाई तक उनके खातों में भेज दिया जाए। उन्होंने नए गोसंरक्षण केंद्रों के निर्माण के लिए एक हेक्टेयर भूमि के पुनर्ग्रहण प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में यूरिया एवं फॉस्फेटिक खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed