फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Case registered against State Congress President Lallu, accused of assaulting former party leader Konark Dixit

यूपी : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू पर केस दर्ज, पार्टी के पूर्व नेता कोणार्क दीक्षित से मारपीट का आरोप

Thu, 01 Jul 2021 10:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Jul 2021 10:52 PM IST
सार

कोणार्क दीक्षित ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह व 100 अज्ञात के खिलाफ हुसैनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
UP: Case registered against State Congress President Lallu, accused of assaulting former party leader Konark Dixit
अजय कुमार लल्लू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को हुई मारपीट के मामले में कांग्रेस के ही पूर्व नेता कोणार्क दीक्षित ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह व 100 अज्ञात के खिलाफ हुसैनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंदिरानगर की बाल विहार कॉलोनी निवासी कोणार्क दीक्षित कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष व रिसर्च डिपार्टमेंट के पूर्व स्टेट कोआर्डिनेटर हैं। वह इन दिनों पार्टी से निष्काषित चल रहे हैं। इसी को लेकर कोणार्क मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को ज्ञापन देने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माल एवेन्यू स्थित कार्यालय गए थे। कोणार्क के साथ नागेंद्र पाठक, धीरज शुक्ल व रवि पाठक भी गए थे। जहां इन लोगों से मारपीट की गई थी।

विज्ञापन


कोणार्क ने बुधवार को हुसैनगंज थाने में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह, मोहम्मद तारिक, मोहम्मद शोएब और अनीस अख्तर के खिलाफ तहरीर दी। इसमें बताया कि जब वह पार्टी कार्यालय पहुंचे तो पोर्टिको की छत पर खड़े संदीप ने लल्लू के कान में कुछ बोला। इस पर लल्लू ने चिल्लाकर कार्यकर्ताओं से कहा कि इन लोगों को पीटकर भगा दो। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने सरिया व ईंटों से हमला कर दिया। इससे कोणार्क व उनके तीनों साथी घायल हो गए।
विज्ञापन


हुसैनगंज इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि कोणार्क दीक्षित की तहरीर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह, मोहम्मद तारिक, मोहम्मद शोएब और अनीस अख्तर के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 323, 504, 506 व 153-ए के तहत मुकदमा पंजीकृत करके छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed