{"_id":"654bb0121693e3c6350bc895","slug":"up-case-of-irregularities-in-nps-accounts-of-teachers-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शिक्षकों के एनपीएस एकाउंट में गड़बड़ी का मामला, शिक्षक संघ डीआईओएस से मांगेगा पैसों का हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शिक्षकों के एनपीएस एकाउंट में गड़बड़ी का मामला, शिक्षक संघ डीआईओएस से मांगेगा पैसों का हिसाब
Thu, 09 Nov 2023 05:32 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 09 Nov 2023 05:32 AM IST
सार
प्रदेश आईटी सेल के संयोजक संजय द्विवेदी ने बताया कि इसी क्रम में आज कुछ जिलों में डीआईओएस को ज्ञापन दिया भी गया है। वहीं नौ सूत्रीय मांगों के समर्थन में 22-23 नवंबर को लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय पर भी धरना देंगे।
विज्ञापन
यह निर्णय बुधवार को संघ की लखनऊ में हुई मंडलीय बैठक में लिया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के कुछ जिलों में एनपीएस के पैसे को लेकर गड़बड़ी और इसका हिसाब न मिलने का मामला प्रकाश में आया है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) प्रदेश भर में नौ नवंबर को सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को ज्ञापन सौंपेगा और एनपीएस का हिसाब मांगेगा।
विज्ञापन
यह निर्णय बुधवार को संघ की लखनऊ में हुई मंडलीय बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि इसमें बड़ा घोटाला हुआ है। कुछ जिलों का मामला सामने आ गया है और कुछ जगह अभी दबा हुआ है। महामंत्री राम बाबू शास्त्री ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ विभागीय अधिकारियों से एनपीएस का हिसाब लेगा। हिसाब ना देने पर संबंधित डीआईओएस कार्यालय पर 16 नवंबर से नियमित धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश आईटी सेल के संयोजक संजय द्विवेदी ने बताया कि इसी क्रम में आज कुछ जिलों में डीआईओएस को ज्ञापन दिया भी गया है। वहीं नौ सूत्रीय मांगों के समर्थन में 22-23 नवंबर को लखनऊ में माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय पर भी धरना देंगे। इसमें प्रदेश भर से शिक्षक शामिल होंगे। इसके लिए सभी 18 मंडलों में प्रभारी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गईं है। इसमें शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिलाने का भी मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन