फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Campaign to administer polio drops to 33 million children in the state begins tomorrow

UP: आज से 3.30 करोड़ बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का अभियान, पाकिस्तान में केस मिलने के बाद बढ़ी सावधानी

Sun, 28 Jun 2026 12:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 28 Jun 2026 12:11 AM IST
सार

Pulse Polio Campaign in UP: यूपी में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत 28 जून से होगी। इस अभियान के तहत 3.30 करोड़ नौनिहालों को दवा पिलाई जाएगी। 

विज्ञापन
UP: Campaign to administer polio drops to 33 million children in the state begins tomorrow
पोलियो की खुराक - फोटो : आईस्टॉक

विस्तार

प्रदेश के शून्य से पांच वर्ष तक के 3.30 करोड़ नौनिहालों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाने का अभियान रविवार से शुरू होगा। पहले दिन लगभग 1.10 लाख बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। सोमवार से 70 हजार टीमें और 35 हजार पर्यवेक्षक घर-घर जाकर बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाएंगे।

विज्ञापन


परिवार कल्याण (महानिदेशक) डॉ. एचडी अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश पिछले 16 वर्षों से पोलियो मुक्त बना हुआ है, लेकिन इस वर्ष पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के तीन मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि जब तक दुनिया पूरी तरह पोलियो मुक्त नहीं हो जाती, तब तक संक्रमण का खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन


ऐसे में पोलियो वायरस के किसी भी प्रवेश को रोकने के लिए बूथ, घर-घर अभियान, ट्रांजिट और मोबाइल टीमों के माध्यम से व्यापक रणनीति तैयार की गई है। सभी जनपदों में 6,500 ट्रांजिट टीमें और 1,700 मोबाइल टीमें बस एवं टेंपो स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ईंट भट्टों और अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में नेपाल सीमा पर भी 30 टीकाकरण पोस्ट स्थापित किए गए हैं। वहीं, जो बच्चे किन्हीं कारणों से दवा सेवन से वंचित रह जाएंगे, उन्हें छह जून को मॉपआप राउंड के दौरान दवा पिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed