लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 27 नवंबर से शुरू होकर 23 दिसंबर तक चलेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार, एमबीए (आईएमएस) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं चार से 19 दिसंबर तक, एमए समाजशास्त्र प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की सात से 19 दिसंबर और एमएससी रसायन विज्ञान प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की पांच से 19 दिसंबर तक होंगी। बीबीए टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 22 दिसंबर, तृतीय सेमेस्टर की 27 नवंबर से 15 दिसंबर और पंचम सेमेस्टर की दो से 15 दिसंबर तक चलेंगी। बीएचएमसीटी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 से 21 दिसंबर तक होंगी। वहीं, बीवोक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं नौ से 21 दिसंबर, तृतीय सेमेस्टर की 27 नवंबर से 12 दिसंबर और पंचम सेमेस्टर की दो से 10 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म स्टडीज के एमबीए (टीटीएम) प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 23 दिसंबर और तृतीय सेमेस्टर की पांच से 15 दिसंबर तक होंगी। परीक्षाओं का समय पाठ्यक्रम के अनुसार सुबह 8:30, 11:30 और दोपहर 2:30 बजे निर्धारित किया गया है।