Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University brought us to this point.

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय ने हमें इस मुकाम पर पहुंचाया

Thu, 26 Nov 2026 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University brought us to this point.
लविवि में स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। 
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के 106वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को मालवीय सभागार में आयोजित समारोह में नौ विशिष्ट पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। देश की नामचीन हस्तियों में शुमार इन नवरत्नों ने एक स्वर में कहा कि आज वे जिस मुकाम पर भी हैं, उसमें सबसे बड़ा योगदान लखनऊ विश्वविद्यालय का ही है। यहां तक कि समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कहा कि लखनऊ विवि की वजह से ही वे आज यहां तक पहुंचे हैं। पूर्व छात्रों ने विश्वविद्यालय से जुड़ी स्मृतियां साझा कीं और विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने व कठिन परिस्थितियों में हार न मानने का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रशासन, रक्षा, शिक्षा, न्यायपालिका, विज्ञान और कॉर्पोरेट जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों की मौजूदगी में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय ही वह कारण है, जिसकी वजह से वह आज इस मुकाम पर हैं। कहा कि परिस्थितियां हमेशा अनुकूल नहीं होतीं, लेकिन व्यक्ति को हार नहीं माननी चाहिए। लोगों से लड़ने के बजाय उनका दिल जीतना सीखें। परिणाम हमारे हाथ में नहीं, लेकिन पूरी मेहनत करना हमारे हाथ में है। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना 1920 में हुई और शिक्षण कार्य 17 जुलाई 1921 को शुरू हुआ। शिक्षक विद्यार्थियों के मार्गदर्शक होते हैं, लेकिन अपने लक्ष्य तय करना और उन्हें हासिल करने के लिए प्रयास करना विद्यार्थियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

समारोह में सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, भारत सरकार के संयुक्त सचिव अनुपम कुमार, परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय के निदेशक धीरज पांडेय, आईआईटी बॉम्बे के प्रो. राहुल पुरवार, महावीर चक्र विजेता कमोडोर अरविंद सिंह, अडानी एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष आनंद सिंह विषेन, ओएनजीसी के मुख्य महाप्रबंधक मनीष शुक्ला, न्यायमूर्ति बृजराज सिंह और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव विशाल भारद्वाज को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने विवि में बिताए दिनों से संबंधित अपने भी अनुभव साझा किए। लविवि के प्रवक्ता प्रो. मुकुल श्रीवास्तव ने कहा कि स्थापना के इस ऐतिहासिक पड़ाव पर लखनऊ विवि अपनी समृद्ध परंपराओं को संजोते हुए, आधुनिक युग के पथप्रदर्शक के रूप में निरंतर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लविवि में पढ़ रहे विदेशी छात्रों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां

सम्मान समारोह से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की उपस्थिति में हुआ। गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, भरतनाट्यम, कथक, भक्ति संगीत और गजल की प्रस्तुतियों ने सभागार में समा बांधा। पोलैंड की छात्रा अन्ना ने ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ गीत की प्रस्तुति से मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया तो वहीं बांग्लादेश के विद्यार्थी अंतु विश्वास ने सूफी गीत ‘दमादम मस्त कलंदर’ पर गिटार और तबले की जुगलबंदी से माहौल बना दिया। कमाल खान की गजल प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक संध्या का समापन हुआ। औपचारिक समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और विश्वविद्यालय कुलगीत के साथ हुआ। कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संयोजक प्रो. ध्रुवसेन सिंह और आयोजन समिति की अध्यक्ष प्रो. पूनम टंडन ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान विवि के शैक्षणिक कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।
पूर्व छात्रों ने साझा कीं पुरानी यादें तो लगे खूब ठहाके
लविवि में हुआ प्यार और फिर उसी से हुई शादी
वर्ष 1987 में भूविज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की थी। समाजसेवा का चस्का यहीं लगा। पढ़ाई के दौरान बच्चों के कल्याण के लिए क्षितिज नामक सामाजिक संगठन से सक्रिय रूप से जुड़ा रहा। बाद में विवि की ही एक छात्रा से प्यार हो गया और बाद में उसी से शादी भी हो गई।धीरज पांडेय, परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय
बताशे हो क्या जो बारिश में घुल जाओगे
वर्ष 1979 में विवि से बीएससी किया। एक बार बारिश की वजह से हमारी कक्षा में छात्रों की संख्या बेहद कम थी। शिक्षक ने पूछा ऐसा क्यों हुआ तो हमने जवाब दिया कि सर, बारिश की वजह से कम छात्र आए। इस पर उन्होंने कहा कि वो बताशे हैं क्या जो घुल जाएंगे। यह बात जिंदगी भर मुझे याद रही और यह जुमला मैं अक्सर अपने जूनियर्स पर भी इस्तेमाल करता था।

- कमोडोर अरविंद सिंह (सेवानिवृत्त), महावीर चक्र विजेता भारतीय नौसेना
आज जो कुछ भी हूं, यहीं की देन
1995 में यहीं से विधि की डिग्री प्राप्त की थी। वर्ष 1996 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया। इलाहाबाद उच्च न्यायालय एवं उसकी लखनऊ पीठ में विधि व्यवसाय किया। भारत सरकार और भारतीय रेलवे सहित कई प्रमुख संस्थानों का प्रतिनिधित्व किया। आज जो कुछ भी हूं, वह लखनऊ विश्वविद्यालय की ही देन है।
न्यायमूर्ति बृजराज सिंह, उच्च न्यायालय, लखनऊ खंडपीठ
लविवि का छात्र होना गर्व की बात
लखनऊ विश्वविद्यालय से वर्ष 1986 से 1988 के बीच भूविज्ञान में बीएससी और फिर एमएससी की शिक्षा प्राप्त की। विश्वविद्यालय में प्राप्त शिक्षा ने ही मेरे भीतर विश्लेषणात्मक सोच, अनुशासन और समस्याओं के समाधान की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लखनऊ विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र होना गर्व का विषय है।

- ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, महानिदेशक- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)
यह सम्मान शिक्षकों व सहपाठियों को समर्पित
1994 में विवि से बीएससी और 1996 में डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स में विशेषज्ञता के साथ भौतिकी में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 2003 में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ। यह सम्मान प्रो. महेंद्र अग्निहोत्री और प्रो. पूनम टंडन समेत सभी शिक्षकों और सहपाठियों को समर्पित है जिनके मार्गदर्शन, सहयोग और योगदान से यह मुकाम हासिल हुआ।

अनुपम कुमार, संयुक्त सचिव- नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार
प्रधानमंत्री ने कहा, दवा का साइड इफेक्ट क्या होगा
वर्ष 2000 में जैव रसायन विज्ञान में एम.एससी. की उपाधि प्राप्त की। कैंसर के उपचार के लिए भारत की पहली स्वदेशी कार-टी सेल थेरेपी के संबंध में जब मैं प्रधानमंत्री से मिला तो उन्होंने मुझे पूरे दस मिनट तक सुना। फिर बोले- इस दवा का साइड इफेक्ट तो नहीं होगा। इसके बाद मैंने विस्तार से जानकारी दी।

- प्रो. राहुल पुरवार, प्रोफेसर- आईआईटी बॉम्बे व संस्थापक अध्यक्ष, इम्युनोएक्ट
बसंती के ढ़ाबे का खाना था लाजवाब

क्लास के बाद कैंटीन और बसंती के ढाबे पर सुबह-सुबह खाना खाने का अलग ही आनंद था। उस समय छात्र राजनीति सकारात्मक हुआ करती थी। उन्होंने वर्ष 1991 में स्नातक और 1996 में एमबीए की पढ़ाई पूरी की।
- आनंद सिंह विषेन, उपाध्यक्ष- अडानी एंटरप्राइजेज

फिल्म के लिए क्लास बंक करने की योजना

वर्ष 1991 में जूलॉजी से एमएससी की और गोल्ड मेडल प्राप्त किया। एक बार पूरी कक्षा ने सामूहिक रूप से फिल्म देखने के लिए क्लास बंक करने की योजना बनाई। सभी दोस्त फिल्म देखने निकल गए। लौटते समय उनका बटुआ गिर गया। उधर, प्रोफेसर को पूरी घटना की जानकारी हो चुकी थी और वे उनका इंतजार कर रहे थे। इसके बाद छोटी-सी समोसा पार्टी हुई।

मनीष शुक्ला, मुख्य महाप्रबंधक- ओएनजीसी

मेरे लिए गर्व और भावुक क्षण

अपने ही शिक्षण संस्थान के मंच पर एक सम्मानित पूर्व छात्र के रूप में उपस्थित होना मेरे लिए गर्व और भावनात्मक जुड़ाव का क्षण है। वर्ष 1995 में लखनऊ विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की थी। इसके बाद लोक सेवा के क्षेत्र में कॅरिअर शुरू हुआ। उस दौर में विवि में दोस्तों के साथ क्लास बंक करना आम बात थी। उन्होंने वर्ष 1995 में पढ़ाई की थी।

- विशाल भारद्वाज, विशेष सचिव- मुख्यमंत्री उप्र

लविवि में स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। 

लविवि में स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। 

लविवि में स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। 

लविवि में स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। 

लविवि में स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। 

लविवि में स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। 

लविवि में स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। 

लविवि में स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। 

लविवि में स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। 

लविवि में स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। 

लविवि में स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। 

लविवि में स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। 

लविवि में स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। 

लविवि में स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। 

लविवि में स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। 

लविवि में स्थापना दिवस के अवसर पर प्रस्तुति देते विद्यार्थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed