फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up cabinet will annouce there important decision

यूपी कैबिनेट ने इन फैसलों पर लगाई मुहर, जानिए आपको क्या मिला?

Wed, 21 Oct 2015 11:51 AM IST
Updated Wed, 21 Oct 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
up cabinet will annouce there important decision

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 10 बजे प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई। कैबिनेट की इस बैठक में प्रदेश सरकार ने कुछ बड़े फैसलों पर अपनी मुहर लगा दी।

विज्ञापन


कैबिनेट की इस बैठक में सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है। कैबिनेट की बैठक में राजस्व संहिता 2015 को मंजूरी दे दी गई है। नई राजस्व संहिता में दलितों के पास सवा तीन एकड़ से कम जमीन होने पर भी शर्तों के साथ उसे बेचने का अधिकार देने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


जैसे, कोई दलित एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट होना चाहता है या फिर उसका कोई वारिश नहीं है तो वह जिलाधिकारी से इजाजत लेकर अपनी जमीन बेच सकेगा। सवा तीन एकड़ से अधिक जमीन वालों को जिलाधिकारी से अनुमति लेने की भी जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तावित राजस्व संहिता 2015 में इसके अलावा असामी पट्टेदारों को जमीन का मालिकाना हक देने व उद्योगों तथा विकास से जुड़े कार्यों के लिए सरकारी जमीन की प्रकृति का उपयोग बदलने का अधिकार सरकार को देने का प्रावधान किया गया है। कैबिनेट की बैठक में इसके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई गई है।

प्रदेश के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

up cabinet will annouce there important decision

फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाते हुए स्थान उपलब्ध कराने के लिए फेरी नीति,राज्य सरकार बालकों को उनका हक देने के लिए उत्तर प्रदेश बालक अधिकार संरक्षण आयोग नियमावली 2015 को भी मंजूरी कैबिनेट की बैठक में दी गई है।

चीनी के लिए मंडी शुल्क समाधान योजना लाने, वित्त विकास निगम में एनआरआई सेल की स्थापना,सुल्तानपुर के 29 गांवों को अमेठी की मुसाफिरखाना तहसील में शामिल करने, प्रादेशिक को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लि. के प्रस्तावों और यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की अर्जित जमीन को वितरित करने के लिएनियमों में छूट देने संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल मिली है।

प्रदेश में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए निर्यात संवर्धन परिषद के गठन को भी मंजूरी मिली है। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की ओर से तैयार इस प्रस्ताव में प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास की अध्यक्षता में परिषद के गठन का प्रस्ताव है।

28 सदस्यीय परिषद में उद्यमियों की संख्या करीब 15 रखी जाएगी। इसका संयोजक और उपाध्यक्ष उद्यमी होगा जबकि सदस्य सचिव सरकारी होगा। विशेषज्ञ समूहों के चार प्रतिनिधि भी परिषद में होंगे। परिषद की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए विभाग ने 10 वर्ष के लिए पांच करोड़ रुपये का फंड बनाने का भी प्रस्ताव किया गया है।

साइकिल ट्रैक और बहुमंजिला आवास को मिली मंजूरी

up cabinet will annouce there important decision

लखनऊ के बख्शी का तालाब से मड़ियांव व इंजीनियरिंग कॉलेज से टेढ़ी पुलिया पर साइकिल ट्रैक बनाने, बटलर पैलेस कॉलोनी में श्रेणी पांच के बहुमंजिला आवासों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है।

कर्मियों को तोहफा

राज्य संपत्ति के टेलीफोन ऑपरेटरों के वेतन संशोधन के संबंध में मुख्य सचिव की संस्तुतियों को भी इस बैठक में मंजूरी मिल गई है। उत्तर प्रदेश जल निगम में आशुलिपिक ग्रेड पे 2800 के 63 व नैत्यिक लिपिक ग्रेड पे 1900 के 335 पदों को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से हटाकर जल निगम से सीधी भर्ती करने, अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक पाने वालों को सीधे राजपत्रित अधिकारी बनाने संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है।

राज्य उपभोक्ता विवाद आयोग उत्तर प्रदेश (राज्य आयोग) के सदस्य व जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष तथा सदस्य का मानदेय बढ़ाने की भी घोषणा हुई है। जिला पंचायतों के केंद्रीय संवर्ग के रिटायर अधिकारियों व कर्मचारियों के पेंशन व अन्य लाभों से संबंधित फैसला भी लिया गया।

लखनऊ के विकास के लिए हुई कई घोषणाएं

up cabinet will annouce there important decision

लखनऊ के चक गंजरिया क्षेत्र में 10 एकड़ जमीन पर पीपीपी मोड पर सुपर स्पेशियलिटी कॉर्डियोलॉजी सेंटर बनाने के लिए आरएफक्यू कम आरएफपी अनुमोदन को भी मंजूरी मिल गई है। गंगा कैनाल लघु जल विद्युत परियोजनाओं के लिए निजी विकासकर्ता का चयन, गोरखपुर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की तीन एकड़ जमीन कारागार विभाग से गृह विभाग को देने पर भी मुहर लगी है।

मेरठ के किठौर मवाना में 100 बेड के स्थान पर 50 बेड का अस्पताल बनाने के लिए सिंचाई विभाग की जमीन चिकित्सा विभाग को देने, जसौला नई दिल्ली स्थित सिंचाई विभाग की जमीन मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को देने संबंधी प्रस्ताव को इस बैठक में मंजूरी मिल गई है।

पुलिस विभाग के खराब हो चुके भवनों को ध्वस्त करने,  यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण नीति 2014 के अंतर्गत केस टू केस आधारित विशेष प्रोत्साहन को भी मंजूरी दे दी गई है।

डॉ. राम मनोहर लोहिया नलकूप परियोजना के अंतर्गत 1054 खराब नलकूपों को रिबोर कराने के लिए 23924.38 लाख रुपये को मंजूरी देने, शाहजहांपुर के ग्राम माल्हूपुर जलालाबाद की सिंचाई विभाग की जमीन व निरीक्षण भवन को न्याय विभाग को देने, उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (चिकित्सा परिचर्या) नियमावली 2011 में दूसरा संशोधन करने संबंधी प्रस्ताव को भी कैबिनेट मंजूरी के लिए रखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed