{"_id":"6a00635b9902819ed007248b","slug":"up-cabinet-expansion-surendra-diler-active-in-the-organization-for-a-long-time-becomes-a-minister-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Cabinet Expansion: लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे सुरेंद्र दिलेर बने मंत्री, पश्चिमी यूपी में हैं प्रभावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Cabinet Expansion: लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे सुरेंद्र दिलेर बने मंत्री, पश्चिमी यूपी में हैं प्रभावी
Sun, 10 May 2026 04:26 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 10 May 2026 04:26 PM IST
सार
सुरेंद्र दिलेर अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह एक राजनीति परिवार से आते हैं। उन्हें राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।
विज्ञापन
सुरेंद्र दिलेर बने राज्यमंत्री।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में रविवार को योगी आदित्यनाथ सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार सम्पन्न हो गया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छह नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा सीट से विधायक सुरेंद्र दिलेर ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। वह मूल रूप से वाल्मीकि समाज से आते हैं। साथ ही राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से आने वाले दलित नेता हैं। उनके दादा किशन लाल दिलेर हाथरस लोकसभा सीट से चार बार सांसद और छह बार विधायक रहे। उनके पिता स्व. रवीर सिंह दिलेर हाथरस सीट से बीजेपी के सांसद रहे। एक बार विधायक भी रहे। पश्चिमी यूपी में दलित राजनीति के लिहाज से उनका नाम काफी प्रभावशाली माना जाता है। भाजपा उन्हें लंबे समय से संगठन और क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका देती रही है।
विज्ञापन
खैर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। सुरेंद्र दिलेर ने यहां भाजपा को मजबूत आधार दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। भाजपा उन्हें मंत्री बनाकर यह संदेश देगी, कि भाजपा सिर्फ गैर-जाटव दलितों ही नहीं, बल्कि वाल्मीकि समाज को भी महत्व देती है।
विज्ञापन
इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ
इस मौके पर भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय, अजीत सिंह पाल, सोमेंद्र तोमर, कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।