फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Cabinet big decisions in Ayodhya.

अयोध्या में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक: धर्म व संस्कृति को बढ़ावा देने वाले प्रस्तावों पर लगी मुहर, लिए गए ये फैसले

Fri, 10 Nov 2023 05:45 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 10 Nov 2023 05:45 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बृहस्पतिवार को अयोध्या में हुई कैबिनेट बैठक में धर्म व संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कई प्रस्तावों को सरकार ने मंजूरी दी है।

विज्ञापन
UP Cabinet big decisions in Ayodhya.
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनके सहयोगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को राम की नगरी में कैबिनेट बैठक कर इतिहास रच दिया। इस बैठक में धर्म व संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कई निर्णयों पर सहमति की मुहर लगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है। यूपी सरकार की पूरी कैबिनेट अयोध्या धाम आई है। बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि अयोध्या को विश्व मानचित्र पर नई पहचान मिले इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आज भी कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बैठक में अयोध्याजी तीर्थ क्षेत्र विकास परिषद के गठन को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा, मां पटेश्वरी देवीपाटन विकास परिषद और मुजफ्फरनगर में शुकतीर्थ विकास परिषद के गठन को भी मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम नगरी में दीपोत्सव आज से, 2500 कलाकार दिखाएंगे लोक संस्कृति की झलक, घर बैठे कर सकेंगे दीपदान
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भूतल की फिनिशिंग... दिसंबर तक प्रथम तल की छत होगी तैयार, राम मंदिर का 70 फीसदी काम पूरा
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या शोध संस्थान का होगा अंतर्राष्ट्रीय विस्तार
कैबिनेट ने अयोध्या स्थित अयोध्या शोध संस्थान को विस्तार देते हुए अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थान के रूप में विकसित किए जाने की सहमति दी है। इसमें भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों में जो रामायण कथा प्रचलित है, रामकथा साहित्य, वैदिक ज्ञान की परंपरा आदि पर विस्तृत अध्ययन व शोध होगा। साथ ही वैश्विक स्तर पर रामलीला के मंचन के अलावा सांस्कृतिक आदान-प्रदान किया जाएगा। अभी लगभग 40 देशों में रामलीला होती है। संस्कृति विभाग के प्रस्ताव के अनुसार शोध संस्थान यहां होने वाले शोध साहित्य को कम से कम मूल्य पर सर्वसाधारण को दिया जाएगा। शोध संस्थान को प्रभावशाली बनाए जाने के लिए देश-विदेश के विश्वविद्यालयों, संस्थानों से एमओयू करके, अन्य विषयों के अध्ययन करने वाले छात्रों को भी जोड़ेंगे। रामकथा व रामायण परंपरा से जुड़े विद्वानों, महापुरुषों, महात्माओं, संतों के व्याख्यान व प्रवचन से इस परंपरा को और समृद्ध किया जाएगा।

अयोध्या में 25 एकड़ में बनेगा भारतीय मंदिर संग्रहालय
कैबिनेट ने अयोध्या में प्रस्तावित भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय की स्थापना को भी हरी झंडी दे दी है। मंदिर संग्रहालय के लिए माझा जमथरा में 25 एकड़ भूमि देने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। इस मंदिर संग्रहालय के बनने से जो लोग अयोध्या धाम में दर्शन के लिए आएंगे वह श्रीराम मंदिर के दर्शन के साथ-साथ भारत के वास्तुशास्त्र के बारे में भी जान सकेंगे। म्यूजियम में अलग-अलग कालखंड में कौन-कौन मंदिर बने, उन मंदिरों के इतिहास को इस संग्रहालय के माध्यम से जानने का अवसर मिलेगा। संग्रहालय के माध्यम से देश की गौरवशाली ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व धार्मिक विरासतों, समृद्ध प्राकृतिक वरसंपदा से देश-विदेश के लोगों को रू-ब-रू कराया जा सकेगा। इसके निर्माण से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार भी पैदा होगा और राजस्व वृद्धि होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed