फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP By-Poll Result Akhilesh Yadav said someone else cast someone else vote In Kundarki Police detained victims

UP By-Poll Result: अखिलेश यादव बोले-कुंदरकी में किसी के वोट किसी और ने डाले; पीड़ितों को पुलिस ने किया निरुद्ध

Sun, 24 Nov 2024 11:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Nov 2024 11:08 AM IST
सार

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कुंदरकी में किसी के वोट किसी और ने डाले। पीड़ितों को पुलिस ने सीतापुर में निरुद्ध कर लिया। 

विज्ञापन
UP By-Poll Result Akhilesh Yadav said someone else cast someone else vote In Kundarki Police detained victims
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजे आने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार को घेरे पर लिया है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने राष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय, चुनाव आयोग, मानवाधिकार आयोग और राज्यपाल से मामले का संज्ञान लेने की अपील की। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा कि कुंदरकी लोगों को वोट डालने से रोकने की बात कही। लिखा कि कई लोगों के वोट किसी और ने डाल दिए। इस पर वह लोग अपनी पीड़ा बताने के लिए लखनऊ आ रहे थे। स्थानीय स्तर पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। वह लोग लखनऊ आ जाते तो भाजपा के चुनावी घपले का भंडाफोड़ हो जाता। 

विज्ञापन

संज्ञान लेने की अपील की

लिखा कि लखनऊ पहुंचने से पहले ही उन लोगों को सीतापुर में उप्र पुलिस ने निरुद्ध कर लिया। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय, चुनाव आयोग, मानवाधिकार आयोग और राज्यपाल इस मामले का तुंरत संज्ञान लें। मांग की कि यह सुनिश्चित हो कि जो लोग अपने वोट के अधिकार के लिए आवाज उठाना चाहते हैं, उनके साथ भाजपा सरकार कोई अन्याय या अत्याचार न कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

35 संदिग्ध और पांच गाड़ियां रोकी गईं

इस पर सीतापुर के एसपी चक्रेश मिश्र ने प्रेस नोट जारी करके आपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि सीतापुर जनपद में अपराध की रोकथाम की दृष्टि से सघन चेकिंग प्रत्येक रात्रि करायी जाती है। थाना कोतवाली नगर और खैराबाद की पुलिस द्वारा 23-24 नवंबर की रात में बैरियर लगाकर की जा रही चेकिंग में कुल 35 संदिग्ध व्यक्तियों और पांच गाड़ियों को रोका गया है। इन गाड़ियों के चालक आरसी व अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। चालान तथा अन्य विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed