फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: By-elections declared on Mau's Ghoshi seat

Ghosi By Election 2023: घोसी सीट पर उपचुनाव हुए घोषित, सपा विधायक रहे दारा सिंह के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

Tue, 08 Aug 2023 06:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 08 Aug 2023 06:05 PM IST
सार

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार घोसी सीट पर 5 सितम्बर को मतदान होगा। जिसके बाद 8 सितम्बर मतगणना की तिथि घोषित की गई है।

विज्ञापन
UP: By-elections declared on Mau's Ghoshi seat
दारा सिंह ने अमित शाह से मुलाकात की। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा एमएलए दारा सिंह के इस्तीफे से खाली हुई घोसी सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा हो गई है। इस सीट पर पांच सितंबर को मतदान होना है। अनुमान है कि दारा सिंह भाजपा से यहां के उम्मीदवार हो सकते हैं। 
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी  से यूपी के मऊ जिले की घोसी सीट से 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने वाले पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद मंगलवार को उपचुनाव की घोषणा हो गई है। चुनाव आयोग ने उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया है। इस कार्यक्रम के अनुसार घोसी सीट पर उपचुनाव के लिए 17 अगस्त तक परचा भरा जाएगा। जबकि नाम वापसी के लिए 21 अगस्त तक का समय दिया गया है। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार घोसी सीट पर 5 सितम्बर को मतदान होगा। जिसके बाद 8 सितम्बर मतगणना की तिथि घोषित की गई है। मालूम हो कि सपा से निर्वाचित विधायक के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी। विधायक दारा सिंह चौहान सपा छोड़कर इसी वर्ष जुलाई माह में बीजेपी में शामिल हुए थे। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी दारा सिंह चौहान को अपना प्रत्याशी बना सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed