{"_id":"67338aa4e18a66955f0b8213","slug":"up-by-election-sp-launched-a-campaign-endured-lathicharge-but-did-not-stop-from-going-to-the-booth-made-vi-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी उपचुनाव: सपा ने चलाया अभियान, लाठी-गाली खा लेना, पर बूथ पर जाने से न रुकना, हर जुल्म का बनाना वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी उपचुनाव: सपा ने चलाया अभियान, लाठी-गाली खा लेना, पर बूथ पर जाने से न रुकना, हर जुल्म का बनाना वीडियो
Tue, 12 Nov 2024 10:34 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 12 Nov 2024 10:34 PM IST
सार
UP by-election: यूपी में नौ सीटों पर हो रहे उपचुनावों में सपा एक अभियान चला रही है। इस अभियान में अपने समर्थकों और वोटरों से हर हाल में बूथ पर जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा उपचुनाव वाली 9 सीटों पर अपने समर्थक मतदाताओं के बीच एक विशेष अभियान चला रही है। घर-घर जाकर उन्हें समझा रही है कि मतदान के दिन लाठी-गाली खा लेना, पर बूथ पर जाने से न रुकना। जो भी अधिकारी जुल्म करे, उसका वीडियो बना लेना, ताकि जब भी सरकार आए तो उन अधिकारियों पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
सपा इससे पहले भी हुए उपचुनावों में यह आरोप लगा चुकी है कि उसके समर्थक मतदाताओं, खासकर अल्पसंख्यकों को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन तरह-तरह के तरीके अपनाता है। पहचान पत्र तक अपने पास रख लेते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार इससे पार पाने के लिए सपा ने विशेष रणनीति बनाई है। उपचुनाव वाली सीटों पर आसपास के क्षेत्र के पदाधिकारियों को लगाया गया है। वे घर-घर जाकर सपा नेतृत्व का संदेश दे रहे हैं कि हर हाल में बूथ तक पहुंचना है। किसी के भी दबाव डालने पर घबराना नहीं है। समर्थक मतदाताओं से भी कहा जा रहा है कि वे सपा की इस रणनीति को घर-घर तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव बुधवार को सीसामऊ में
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 13 नवंबर को सीसामऊ (कानपुर) में जनसभा करेंगे। अगले दिन 14 नवंबर को वे फूलपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन