फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP by-election: RLD remains the choice of Muslims even after breaking ties with SP, support of Jat-Gurjar vote

यूपी उपचुनाव: सपा से रिश्ता तोड़कर भी मुस्लिमों की पसंद बनी रही रालोद, जाट-गुर्जर वोटों का समर्थन पहले जैसा

Sun, 24 Nov 2024 08:56 AM IST
रोहित मिश्र अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 24 Nov 2024 08:56 AM IST
सार

UP by-election: यूपी में हुए उपचुनाव में रालोद ने अपनी सीट पर कब्जा बरकरार रखा है। उसके हिस्से मीरापुर सीट आई। पिछले बार यह सीट रालोद के पास ही थी लेकिन तब उसका गठबंधन सपा के साथ था। 

विज्ञापन
UP by-election: RLD remains the choice of Muslims even after breaking ties with SP, support of Jat-Gurjar vote
यूपी उपचुनाव में रालोद का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने अपनी सीट मीरापुर पर कब्जा बरकरार रखा है। पिछला विधानसभा चुनाव (2022) रालोद ने समाजवादी पार्टी के साथ लड़ा और काफी मुस्लिम वोट पाकर जीत हासिल की थी। किंतु इस बार भाजपा गठबंधन में आने के बाद भी रालोद मुस्लिम मतों में सेंध लगाने में सफल रही और अपनी पकड़ इस सीट पर बनाए रखी।

विज्ञापन


मीरापुर सीट से रालोद ने पूर्व विधायक और पुरानी कार्यकर्ता मिथलेश पाल पर दांव लगाया। जबकि इस सीट पर पाल बिरादरी के मात्र 14 हजार मतदाता हैं। यही वजह रही कि टिकट की लाइन में लगे गुर्जर व जाट प्रत्याशियों में इसे लेकर शुरुआत में नाराजगी भी थी। किंतु पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इसे संभाला और सभी को एकजुट कर मैदान में उतारा। पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक, पदाधिकारी सभी मिथलेश के लिए वोट मांगने मैदान में उतरे।
विज्ञापन


वहीं मिथलेश पाल ने 2017 में चुनाव हारने और 2022 में टिकट न मिलने के बाद भी लोगों के बीच अपनी सक्रियता बनाए रखी। वह हर वर्ग के लोगों से संपर्क में रहीं। इसका परिणाम रहा कि सपा गठबंधन से अलग होने के बाद भी लगभग 35 फीसदी मुस्लिम मतदाताओं वाली इस विधानसभा में उन्होंने मुस्लिम मतों में भी सेंध लगाने में कामयाबी पाई। वहीं परंपरागत जाट व गुर्जर वोट भी उनको मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह मिथलेश पाल 84304 मत पाकर सपा की सुंबुल राणा से 30796 मतों से जीती हैं। जिनको 53508 वोट मिले हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी इस सीट पर पूरा पसीना बहाया। उनकी सभाओं व जनसंपर्क का भी असर यहां पर रहा है। अपने सरल और सहज स्वभाव के साथ, केंद्रीय मंत्री बनने के बाद भी सबके लिए उपलब्धता उनकी यूएसपी बनी। मीरापुर ही नहीं उन्होंने अपने प्रभाव क्षेत्र की खैर सीट पर भी प्रचार किया और यहां भी गठबंधन में भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली।

रालोद के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा कि मुस्लिम मतदाता बाहुल्य इस सीट पर सपा, बसपा समेत चार प्रमुख पार्टियों ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारा था। इसके बाद भी हमें मुस्लिम समेत सभी वर्ग के लोगों का प्यार मिला है। हमारे परंपरागत मतदाता भी हमारे साथ खड़े रहे और भाजपा के वोट भी हमें मिले। इन सभी के परिणाम स्वरूप हम अपनी सीट बरकरार रख सके।


जयंत चौधरी ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रदेश में हुए उपचुनाव व महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव में जीतने वाले विधायकों को बधाई दी है। जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा ''विभिन्न राज्यों में उपचुनावों में जीतने वाले नवनिर्वाचित विधायकों को मेरी शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश में एनडीए ने संयुक्त चुनावी अभियान चला कर बेहद मज़बूत प्रदर्शन किया है। मीरापुर की जनता को विशेष आभार!''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed