UP By-Election Result 2020 LIVE: सातों सीटों के परिणाम घोषित, छह पर खिला कमल तो एक पर चली साइकिल
{"_id":"5fa9ed5836cb73134040110d","slug":"up-by-election-results-2020-live-updates-uttar-pradesh-bypolls-latest-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP By-Election Result 2020 LIVE: सातों सीटों के परिणाम घोषित, छह पर खिला कमल तो एक पर चली साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 10 Nov 2020 08:34 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 10 Nov 2020 08:34 PM IST
खास बातें
Uttar Pradesh By-Election Results 2020 LIVE Updates उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। इनमें से छह सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एक समाजवादी पार्टी (सपा) के खाते में गई है। भाजपा टूंडला, बांगरमऊ, देवारिया, नौगावां सादात, घाटमपुर और बुलंदशहर में जीतने में कामयाब रही वहीं मल्हनी विधानसभा सीट पर सपा के लकी यादव जीत दर्ज की। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
विज्ञापन
मतगणना के दौरान कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:38 PM, 10-Nov-2020
घाटमपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी 23820 वोट से जीता
घाटमपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी को 23820 वोट से हराया। बीजेपी के उपेंद्र पासवान को 60405 वोट मिले हैं। कांग्रेस के डॉक्टर कृपाशंकर के 36585 वोट मिले। बसपा के कुलदीप संखवार को 33955 मतों से संतोष करना पड़ा। सपा के इंद्रजीत कोरी को 22735 वोट मिले हैं।
07:28 PM, 10-Nov-2020
नौगांवा सादात विधानसभा सीट भाजपा की संगीता चौहान जीतीं
नौगांवा सादात विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की संगीता चौहान विजयी रहीं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के जावेद आब्दी को 15077 मतों से पराजित किया। संगीता चौहान को 86692 और जावेद आब्दी को 71615 मत मिले। वहीं तीसरे नंबर पर रहने वाले बसपा के फुरकान अली को 38399 और कांग्रेस की कमलेश सिंह को 4532 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
07:24 PM, 10-Nov-2020
बुलंदशहर सदर सीट पर भाजपा उम्मीदवार उषा सिरोही जीतीं
बुलंदशहर सदर सीट पर भाजपा उम्मीदवार उषा सिरोही 21702 मतों के अंतर से उपचुनाव जीतने में कामयाब रहीं। उषा सिरोही को कुल 86879 मत मिले। वहीं बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को कुल 66943 मत मिले।07:11 PM, 10-Nov-2020
बीजेपी के श्रीकांत कटियार 31398 वोटों से जीते
बांगरमऊ विधानसभा सीट पर बीजेपी के श्रीकांत कटियार को 31398 वोटों से जीत मिली है। श्रीकांत को 71381 और कांग्रेस की आरती बाजपेई को 39983 वोट मिले हैं। सपा उम्मीदवार सुरेश पाल को 35322 वोटों से तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। वहीं बसपा प्रत्याशी महेश पाल की जमानत जब्त हो गई। उन्हे मात्र 19062 वोट ही मिले।
06:58 PM, 10-Nov-2020
बुलंदशहर सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही का जीतना लगभग तय
बुलंदशहर सदर सीट पर उपचुनाव में 28 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। सुबह से भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही बसपा के हाजी यूनुस से बढ़त बना रखी है। पोस्टल बैलेट के मतों की काउंटिंग के बाद विजेता की घोषणा की जाएगी।06:44 PM, 10-Nov-2020
उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार 31380 मतों से आगे
भाजपा के श्रीकांत कटियार को उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर 31380 वोटों से आगे चल रहे हैं। श्रीकांत को 71149 और आरती बाजपेई को 39769 वोट मिले हैं।सपा उम्मीदवार सुरेश पाल को 35226 वोटों से तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी महेश पाल 19023 वोटों से सबसे पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:35 PM, 10-Nov-2020
नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र के 30वें राउंड की गणना में सपा प्रत्याशी आगे
नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र के 30वें राउंड की गणना में सपा प्रत्याशी 2008 मतों से भाजपा प्रत्याशी से पीछे।
जावेद आब्दी सपा, 65009
संगीत चौहान बीजेपी 67017
फुरकान अहमद बसपा 33967
डॉ. कमलेश सिंह कांग्रेस 3952
जावेद आब्दी सपा, 65009
संगीत चौहान बीजेपी 67017
फुरकान अहमद बसपा 33967
डॉ. कमलेश सिंह कांग्रेस 3952
06:27 PM, 10-Nov-2020
टूंडला विधानसभा उप चुनाव फाइनल आंकडा
प्रेमपाल सिंह धनगर (भाजपा) - 72950महाराज सिंह धनगर (सपा) - 55267
संजीव चक (बसपा) - 41010
भाजपा 17683 वोट से जीती
06:24 PM, 10-Nov-2020
नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र के 28वें राउंड की गणना में सपा आगे
नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र के 28वें राउंड की गणना में सपा प्रत्याशी 185 मतों से भाजपा प्रत्याशी से पीछे।
जावेद आब्दी सपा, 61085
संगीत चौहान बीजेपी 61260
फुरकान अहमद बसपा 32344
डॉ कमलेश सिंह कांग्रेस 3662
जावेद आब्दी सपा, 61085
संगीत चौहान बीजेपी 61260
फुरकान अहमद बसपा 32344
डॉ कमलेश सिंह कांग्रेस 3662
06:16 PM, 10-Nov-2020
बुलंदशहर में 28वें राउंड में भी भाजपा की बढ़त बरकरार
बुलंदशहर में 28वें चरण की मतगणना पूरी हो गए हैं। अभी भी भाजपा प्रत्याशी को बढ़त बरकरार है। 28वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को 86879 वोट मिले हैं, बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को 65917 मत मिले। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी को 7132 वोट प्राप्त हुए हैं।