फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP by-election: During nomination in Phulpur, there was a scuffle with SP leaders, the candidate started cryin

यूपी उपचुनाव: फूलपुर में नामांकन के दौरान सपा नेताओं के साथ धक्का-मुक्की, कानपुर में रो पड़ी प्रत्याशी

Wed, 23 Oct 2024 10:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 23 Oct 2024 10:10 PM IST
सार

UP by-election: यूपी के उपचुनाव में सपा के प्रत्याशियों ने फूलपुर और कानपुर में नामांकन किया। कानपुर में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी रो पड़ीं। 

विज्ञापन
UP by-election: During nomination in Phulpur, there was a scuffle with SP leaders, the candidate started cryin
रो पड़ी सपा प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फूलपुर (प्रयागराज) से सपा प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी और सीसामऊ (कानपुर) से सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी समेत 19 प्रत्याशियों ने बुधवार को विधानसभा उपचुनाव में पर्चा भरा। नामांकन के दौरान जहां प्रयागराज में धक्कामुक्की हुई, वहीं कानपुर में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी फूट-फूटकर रोईं। उनके पति इरफान सोलंकी को अदालत से सजा हुई है, जिसके चलते सीसामऊ सीट रिक्त हुई है।

विज्ञापन


विधानसभा उपचुनाव की आठ सीटों पर कुल 34 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। खैर सुरक्षित सीट पर अभी तक कोई पर्चा नहीं भरा गया है। सीमामऊ (कानपुर नगर) से समाजवादी पार्टी की नसीम सोलंकी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। फूलपुर (प्रयागराज) से 3 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिसमें समाजवादी पार्टी से मो. मुज्तबा सिद्दकी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से शाहिद खान शामिल रहे। इस सीट पर अब तक कुल 5 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन के दौरान प्रयागराज के कलेक्ट्रेट परिसर में सपा के नेताओं के साथ पुलिस की तीखी झड़प हुई। नामांकन कक्ष में जाने से रोके जाने पर वे भड़क गए थे।
विज्ञापन


मीरापुर (मुजफ्फरनगर) से अब तक कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। कुदंरकी (मुरादाबाद) से बहुजन समाज पार्टी के रफतुल्ला ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस प्रकार अब तक कुल 2 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। गाजियाबाद में अब तक तीन 3 प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। करहल(मैनपुरी) से 2 प्रत्याशियों ने बुधवार को नामांकन किया, जिसमें बहुजन समाज पार्टी से अवनीश कुमार भी शामिल हैं। यहां सपा के तेज प्रताप यादव पहले ही नामांकन कर चुके हैं। कटेहरी (अम्बेडकरनगर) में चार और मझवां (मिर्जापुर) में 5 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed