फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP By election 2024 SP candidate Ajit Prasad contest on Milkipur seat Akhilesh resolved all grievances

UP: मिल्कीपुर सीट पर इन्हें मिलकर लड़ाएंगे सपा के सभी दावेदार, अखिलेश ने दूर किए गिले-शिकवे, आनंद भी मंच पर आए

Mon, 26 Aug 2024 09:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 26 Aug 2024 09:31 AM IST
सार

मिल्कीपुर सीट से सपा के सभी दावेदार मिलकर इन्हें चुनाव लड़ाएंगे। अखिलेश यादव ने गिले-शिकवे दूर कर दिए हैं, पूर्व विधायक आनंद सेन भी मंच पर आ गए। 

विज्ञापन
UP By election 2024 SP candidate Ajit Prasad contest on Milkipur seat Akhilesh resolved all grievances
UP By election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उनके आपसी गिले-शिकवे दूर किए। साथ ही आह्लवान किया कि सभी लोग मिलकर वहां होने वाले उपचुनाव में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद की जीत सुनिश्चित कराएं। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक आनंद सेन यादव और उनके बेटे अंकुर सेन, देव मणि कनौजिया और सूरज चौधरी समेत सभी दावेदारों ने अजीत प्रसाद की जीत के लिए कोई कोर-कसर न छोड़ने की बात कही। सपा ने मिल्कीपुर से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की है। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने रविवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर मिल्कीपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ बैठक की। उन्हें अयोध्या की इस सीट को महत्व को समझाते हुए कहा कि यहां मिली जीत से पूरे देश में संदेश जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बूथ स्तर पर तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही कहा कि संगठन को हर बूथ पर मजबूत करना है। मतदाता सूची पर भी लगातार निगाह बनाए रखना है, ताकि कहीं कोई गड़बड़ न हो सके। उन्होंने कहा कि अपने हर समर्थक मतदाता को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी है।
 

उधर, सांसद अवेधश प्रसाद ने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव को भाजपा राष्ट्रीय चुनाव मानकर लड़ रही है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम की धरती से भाजपा हारी है। यहां के देवतुल्य मतदाताओं ने यह संदेश दिया है कि अब देश में धर्म के आधार पर राजनीति नहीं चलेगी। अब पीडीए की राजनीति ही चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed