Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP By Election 2024 Date BJP will woo castes on agenda of Hindutva In by-elections in UP

UP: उपचुनाव में इस एजेंडे पर जातियों को साधेगी भाजपा... बूस्टर का काम करेगा हरियाणा और J&K का चुनाव परिणाम

Thu, 17 Oct 2024 08:00 AM IST
शाहरुख खान सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला, लखनऊ
सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 17 Oct 2024 08:00 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा इस एजेंडे पर ही उपचुनाव में जातियों को साधेगी। भाजपा के लिए हरियाणा और जम्मू-कश्मीर का चुनाव परिणाम बूस्टर का काम करेगा।

विज्ञापन
UP By Election 2024 Date BJP will woo castes on agenda of Hindutva In by-elections in UP
UP By Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संविधान और आरक्षण के मुद्दे पर बिगड़े जातीय समीकरण को साधने के लिए भाजपा फिर हिंदुत्व के एजेंडे का इस्तेमाल करेगी। कहा जा रहा है कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम से मिले बूस्टर डोज का फायदा भाजपा यूपी के उपचुनाव में भी उठाएगी। 
विज्ञापन


पार्टी का भी मानना है कि हिंदुत्व के फार्मूले से जातीय समीकरण साधने में उसे मदद मिलेगी। भाजपा का केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व यूपी की नौ विधानसभा सीटों के लिए नवंबर में होने वाले उपचुनाव में हिंदुत्व के साथ राष्ट्रवाद के फार्मूले का परीक्षण करेगी। 
विज्ञापन


अगर सफलता मिलती है तो 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए इसी आधार पर रणनीति बनाई जाएगी। दरअसल, हरियाणा में लगातार तीसरी बार और 2014 व 2019 के मुकाबले ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाकर भाजपा ने सारे कयासों को झुठला दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने का करिश्मा भाजपा भले ही नहीं कर पाई हो, लेकिन वहां मिले सबसे ज्यादा वोटों ने पार्टी में नई उम्मीद जगाई है। लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में आए नतीजों को कांग्रेस ने भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति से विदाई के तौर पर प्रचारित किया।
Trending Videos

अब हरियाणा और जम्मू-कश्मीर ने इसे एक तरह से खारिज कर दिया है। साफ है कि अब भाजपा यूपी के उपचुनाव में हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के एजेंडे को धार देगी। इसका असर प्रदेश में दिखने भी लगा है। हालांकि, भाजपा के एजेंडे की काट को लेकर कांग्रेस और सपा ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
 

जातियों को लामबंद करने की रणनीति
भाजपा ने दोनों राज्यों में चुनावों के दौरान बंटोगे तो कटोगे का नारा दिया, जिसका असर भी हुआ। माना जा रहा है कि इस नारे की बदौलत ही भाजपा कांग्रेस के जाट, दलित व यादव वोट बैंक में सेंधमारी कर पाई। यही नहीं, गैर-जाट और दलितों में गैर-जाटव मतदाताओं को भी हिंदुत्व के नाम पर लामबंद कर लिया।
 

यूपी में ऐसे मजबूत करेगी समीकरण
जम्मू-कश्मीर में ज्यादातर हिंदू भाजपा के पक्ष में गोलबंद दिखे। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, हिंदू लामबंदी जिस तरह जातीय गोलबंदी पर भारी पड़ती दिख रही है, वह यह बताने को पर्याप्त है कि बंटोगे तो कटोगे के नारे ने नतीजों पर असर डाला है। जाहिर है कि भाजपा इसे और धार देगी ताकि यूपी में 2014 से लेकर 2022 जैसे समीकरणों को फिर मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed