फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BSP will show its strength in the state on October 9, a big rally can be held on Kanshiram's death anniver

यूपी: 9 अक्तूबर को प्रदेश में शक्ति प्रदर्शन करेगी बसपा, कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर हो सकती है बड़ी रैली

Mon, 25 Aug 2025 07:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 25 Aug 2025 07:36 AM IST
सार

Kanshi ram Parinirvana Day: बीते कुछ चुनाव से लगातार कमजोर हो रही बसपा एक बार फिर से कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की कोशिश करेगी। 9 अक्तूबर को इसके चलते विशाल रैली हो सकती है।
 

विज्ञापन
UP: BSP will show its strength in the state on October 9, a big rally can be held on Kanshiram's death anniver
कांशीराम के साथ मायावती। पुरानी फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपनी जड़ें मजबूत कर रही बहुजन समाज पार्टी जल्द अपना दम-खम दिखाने जा रही है। आगामी 9 अक्तूबर को पार्टी संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सभी जिलों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा कर पार्टी अपने बढ़ते जनाधार का प्रदर्शन करेगी। खासकर राजधानी में 9 अक्तूबर को विशाल रैली के आयोजन पर मंथन किया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीते दिनों कई कमेटियों का गठन किया था, जिन्हें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को बसपा के साथ जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं दूसरी ओर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी लगातार कैडर कैंप का आयोजन करने के साथ अन्य दलों के नेताओं को बसपा में शामिल करने की मुहिम में जुटे हैं। दरअसल, पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सभी कील-कांटे मजबूत कर लेना चाहती है। 
विज्ञापन


अभी तक इंडिया गठबंधन या किसी भी अन्य दल के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ने के अपने फैसले पर अडिग बसपा अपने दम पर दोबारा चुनाव में उतरने की तैयारी में है। इसके लिए कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मुफीद अवसर माना जा रहा है, जिसमें बसपा सुप्रीमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पार्टी की आगामी रणनीति के बारे में जानकारी देने के साथ उन्हें विपक्ष के झूठे प्रचार से भी अवगत कराएंगी। इस बाबत जल्द ही पार्टी के बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed