फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BSP News: Office bearers will have to tell how much work done in a week

UP BSP News : पदाधिकारियों को बताना होगा हफ्तेभर में कितना काम किया, सप्ताहवार बनेगी ग्राउंड रिपोर्ट

Sun, 08 Jan 2023 11:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 08 Jan 2023 11:08 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने हाल ही में जिला स्तर तक के पदाधिकारियों को लखनऊ बुलाकर समीक्षा की थी। बैठक में उन्होंने कहा था कि अब जल्द ही निकाय चुनाव होता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में सभी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट जाएं।

विज्ञापन
UP BSP News: Office bearers will have to tell how much work done in a week
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपाई सिपहसालार कितना काम कर रहे हैं, यह अब हर सप्ताह उन्हें बताना होगा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी को-ऑर्डिनेटरों की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जाए।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती ने हाल ही में जिला स्तर तक के पदाधिकारियों को लखनऊ बुलाकर समीक्षा की थी। बैठक में उन्होंने कहा था कि अब जल्द ही निकाय चुनाव होता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में सभी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट जाएं। इसी आधार पर अपनी बूथ कमेटियों पर मशक्कत करो। इसके लिए सभी को-ऑर्डिनेटरों को कहा गया है कि वे पूरे सप्ताह भर की योजनाओं का खाका तैयार करें और उस पर काम करें। एक सप्ताह में उन्होंने कितने सदस्य बनाए, मंडल में कितनी बैठकें की और खास तौर पर कितने युवाओं को जोड़ा, इस बाबत पूरी सूचना दी जाए। 
विज्ञापन

 
इनकी समीक्षा जोन को-ऑर्डिनेटर करेंगे, जो बाद में बसपा प्रमुख को रिपोर्ट भेजेंगे। दरअसल, बसपा ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ने और सदस्य बनाने पर जोर दे रही है। सदस्यता बनाने का अभियान बीच में ही एक बार रोक दिया गया था, पर फिर से बाद में कहा था कि सदस्य बनाने की प्रक्रिया को चालू रखा जाए। अभियान की तरह नहीं, लेकिन जो बसपा के सदस्य बन रहे हैं उन्हें तत्काल सदस्यता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पसमांदा मुस्लिम और ओबीसी पर फोकस
बसपा पसमांदा मुस्लिमों पर फोकस कर रही है। भाजपा के पसमांदा सम्मेलन शुरू करने से बसपा परेशान थी और अपनी टीम को इनके बीच उतारा था। जैसे ही ओबीसी आरक्षण को लेकर निकाय चुनाव में पेंच फंसा, वैसे ही बसपा ने तत्काल इस पर फोकस किया। बसपा थिंक टैंक का मानना है कि ओबीसी भाजपा से नाराज हो सकते हैं और इसका फायदा बसपा को उठाना चाहिए। ऐसे में पदाधिकारियों से कहा गया है कि इस पर फोकस करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed