फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Bribery Chakbandi accountant and junior assistant suspended, FIR will be filed, video went viral

यूपी: घूसखोर चकबंदी लेखपाल और कनिष्ठ सहायक निलंबित, होगी एफआईआर, वीडियो हुआ था वायरल

Sun, 28 Jul 2024 06:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 28 Jul 2024 06:38 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले के चकबंदी लेखपाल और कनिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया गया है। इनसे जुड़ा घूसखोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
UP: Bribery Chakbandi accountant and junior assistant suspended, FIR will be filed, video went viral
योगी सरकार ने लिया सख्त एक्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर में घूस लेने के मामले में चकबंदी लेखपाल और कनिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय और अनुशासनिक कार्रवाई करने की संस्तुति की गयी है। चकबंदी आयुक्त ने दोनों को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कार्यालय से संबद्ध करते हुए मुकदमा दर्ज करने का निर्देश भी दिया है।

विज्ञापन


चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि हमीरपुर में तैनात चकबंदी लेखपाल प्रखर चौधरी एवं कनिष्ठ सहायक प्रशांत पांडेय द्वारा घूस लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसका संज्ञान लेते हुए मामले की जांच सहायक चकबंदी अधिकारी खालिद अंजुम से कराई गयी। जिन्होंने प्रथमदृष्टया दोनों को दोषी पाते हुए अपनी रिपोर्ट बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी हमीरपुर को सौंपी। 
विज्ञापन


बंदोबस्त अधिकारी ने दोनों को निलंबित करते हुए विभागीय और अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की। दोनों को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कार्यालय से संबद्ध कर दिया। चकबंदी अधिकारी विमल कुमार एवं जेके पुष्कर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। अपर चकबंदी आयुक्त अनुराग पटेल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिये गये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed