फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Body of drone innovator found in Lucknow hotel; suspected heart attack; door was locked from the inside.

UP: लखनऊ के होटल में ड्रोन इनोवेटर का शव मिला, हार्ट अटैक से मौत की आशंका; दरवाजा अंदर से बंद था

Tue, 14 Jul 2026 05:52 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 14 Jul 2026 05:52 PM IST
सार

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित नोवाटेल होटल में 22 वर्षीय ड्रोन इनोवेटर राहुल का शव कमरे से मिला। कमरा अंदर से बंद था और प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
UP: Body of drone innovator found in Lucknow hotel; suspected heart attack; door was locked from the inside.
ड्रोन इनोवेटर राहुल - फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विभूतिखंड के होटल नोवोटेल में ठहरे युवा वैज्ञानिक और ड्रोन इनोवेटर राहुल सिंह की मंगलवार को रहस्यमय हालात में मौत हो गई। कमरे में उनका शव मिला। वह सोमवार से होटल में रुके थे। आशंका है कि मौत हार्ट अटैक से मौत हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कारण स्पष्ट होगा। पुलिस ने उनके परिजनों को जानकारी दे दी है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह के मुताबिक राहुल को मंगलवार सुबह होटल से जाना था। हालांकि, वह काफी देर तक कमरे से नहीं निकले। संदेह होने पर होटल के कर्मचारियों ने पुलिस का सूचना दी। पुलिस दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुई तो राहुल बेड पर बेसुध पड़े थे। उनकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


मूलरूप से महाराजगंज के सिसवां बाजार स्थित आसमान छपरा निवासी राहुल बैटरी से चलने वाला ट्रैक्टर बनाकर चर्चा में आए थे। छानबीन में सामने आया कि राहुल सोमवार दोपहर को होटल पहुंचे थे। सीसीटीवी फुटेज में उनके कमरे में कोई दूसरा व्यक्ति जाता नहीं दिखा है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों ने भी किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम उम्र से ही नवाचार में बना ली थी पैठ

राहुल ने कम उम्र में ही नवाचार में पैठ बना ली थी। वह गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में डिजाइन इनोवेटर एंड इंक्यूबेशन सेंटर में शोध की पढ़ाई कर रहे थे। उनका बनाया बैटरी वाला ट्रैक्टर खुद चार्ज भी हो जाता था। राहुल ने महज 13 वर्ष की उम्र में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में पहला स्थान प्राप्त किया था। वह लगातार तीन वर्ष तक इस स्थान पर काबिज रहे थे।

बैटरी से चलने वाली साइकिल भी बनाई थी

राहुल ने वर्ष 2018 में रोटी मेकर बनाया था। इसके अगले साल उन्होंने बैटरी से चलने वाली साइकिल भी बनाई थी। राहुल बेहद मिलनसार थे। उनकी मौत से विज्ञान जगत के लोग हैरान हैं। पुलिस का कहना है कि भाई राहुल को लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed