फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lumpy Virus Outbreak in Punjab: 70% Cattle Infected, Medicine Shortage Disease Spreads to UP

लंपी वायरस का कहर: पंजाब में 70% पशु चपेट में, दवाएं नहीं, यूपी, हरियाणा और हिमाचल तक बीमारी ने पांव पसारा

Sun, 06 Sep 2026 03:14 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर/पठानकोट/लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर/पठानकोट/लखनऊ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 06 Sep 2026 03:14 PM IST
सार

देशभर में लंपी वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। पंजाब में 70% पशु चपेट में आ गए हैं। इस बीमारी की दवाएं नहीं हैं। यूपी, हरियाणा और हिमाचल तक बीमारी ने पांव पसारे हैं।

विज्ञापन
Lumpy Virus Outbreak in Punjab: 70% Cattle Infected, Medicine Shortage Disease Spreads to UP
लंपी के संभावित संक्रमित पशु। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब और हरियाणा के साथ ही यूपी और हिमाचल में भी गोवंश का दुश्मन लंपी वायरस कहर बरपा रहा है। पंजाब के सुनाम और आसपास के ग्रामीण इलाकों में वायरस  का प्रको बढ़ा है। क्षेत्र के लगभग 70 फीसदी दुधारू पशु इस संक्रामक विषाणु की चपेट में आ गए हैं। 
विज्ञापन


पंजाब के पशुपालकों के अनुसार, भूख न लगने पर संक्रमित पशुओं की हालत तेजी से बिगड़ रही है। तेज बुखार और शरीर पर गांठें बनने से पशु चारा खाना छोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


बीमारी के अचानक फैलने से दवाओं की मांग कई गुना बढ़ गई है। लंपी रोग के इलाज में कारगर पेनिसिलिन एंटीबायोटिक इंजेक्शन की बाजार में भारी किल्लत है। 

हरियाणा के 9 जिलों संक्रमण फैला, एक पशु की मौत
हरियाणा के नौ जिलों भिवानी, झज्जर, रोहतक, यमुनानगर, बहादुरगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में पशुओं में लंपी फैलने की जानकारी सामने आई है। एक पशु की मौत हुई है।

हिमाचल प्रदेश में 2,500 पशु संक्रमित, 90 मरे
हिमाचल प्रदेश में पशुओं में लंपी बीमारी तेजी से फैल रही है। अब तक करीब 2,500 पशु इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि 90 पशुओं की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मामले सिरमौर में सामने आए हैं।

 
विज्ञापन

यूपी में 20 जिले प्रभावित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में पशुओं में लंपी बीमारी फैल गई है। हरियाणा से सटे जिलों में इसके सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। अब तक करीब 14 पशुओं की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी संक्रमित पशुओं का इलाज चल रहा है। दूसरे राज्यों की सीमा से लगे जिलों में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed