फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police duty schedules at UP-112 are set to change There will now be three 8-hour shifts

थकान कम रिस्पॉन्स होगा बेहतर: यूपी-112 में बदलने वाली है पुलिसकर्मियों की ड्यूटी! अब 8-8 घंटे की होंगी 3 शिफ्ट

Sun, 06 Sep 2026 12:52 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 06 Sep 2026 12:52 PM IST
सार

यूपी-112 में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बदलने वाली है। अब 8-8 घंटे की 3 शिफ्ट में ड्यूटी की तैयारी है। इससे थकान कम और रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Police duty schedules at UP-112 are set to change There will now be three 8-hour shifts
यूपी 112 की सेवाएं होंगी बेहतर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी-112 में चार पहिया पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का समय बदलने की तैयारी है। अभी दो शिफ्ट में ड्यूटी हो रही है। अब पुलिसकर्मियों से आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में ड्यूटी कराने का प्रस्ताव है। यूपी-112 मुख्यालय ने सभी कमिश्नरेट और जिलों को स्थानीय जरूरत के हिसाब से इस पर फैसला लेने को कहा है।

विज्ञापन


मुख्यालय की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि यूपी-112 लोगों को 24 घंटे आपातकालीन सेवा देता है। ऐसे में पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हर समय सक्रिय, रहना जरूरी है। निर्देशों के मुताबिक, हाल में यूपी-112 में काम कर रहे पुलिसकर्मियों को नई व्यवस्था और तकनीक की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण दिया गया था। 
विज्ञापन


इस दौरान कई जिलों के अधिकारियों ने चार पहिया पीआरवी के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी आठ घंटे करने का सुझाव दिया था। मुख्यालय का कहना है कि आठ घंटे की ड्यूटी होने से पुलिसकर्मियों को आराम के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और वे ड्यूटी के दौरान बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे। मुख्यालय का मानना है कि इससे यूपी-112 की सेवा और मौके पर पहुंचने का समय बेहतर हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed