{"_id":"62adb3a3866b987ec30a74ed","slug":"up-board-upmsp-result-2022-live-updates-check-class-10th-12th-result-on-upmsp-edu-in-direct-link-nishtha-yadav-gets-10th-position-in-highschool-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board UPMSP Result Updates: निष्ठा ने प्रदेश में 10वां स्थान पाकर जिले का नाम किया रोशन, जानें- कैसे की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board UPMSP Result Updates: निष्ठा ने प्रदेश में 10वां स्थान पाकर जिले का नाम किया रोशन, जानें- कैसे की पढ़ाई
Sat, 18 Jun 2022 04:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 Jun 2022 04:44 PM IST
सार
निष्ठा यादव ने प्रदेश में 10वां स्थान अर्जित कर जिले का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने अपनी सफलता का सीक्रेट भी शेयर किया। निष्ठा का कहना है कि हर समय पढ़ना जरूरी नहीं है बल्कि जब पढ़े तो सिर्फ पढ़ाई पर ही फोकस रहें।
विज्ञापन
प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त करने वाली निष्ठा यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या शहर के कौशलपुरी कालोनी के रहने वाले पंचायत विभाग में ऑडिटर राजीव प्रसाद यादव की पुत्री निष्ठा यादव ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
वह कनौसा कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कालेज की विज्ञान वर्ग की छात्रा है। उन्हें कुल 96 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। निष्ठा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देते हुए कहा कि कोई जरूरी नहीं हैं कि दिन भर पढ़ाई ही करों, लेकिन जितने भी घंटे पढ़ो, उस दौरान सिर्फ पढ़ाई पर फोकस दो।
विज्ञापन
निष्ठा ने कहा कि कक्षा-9 की पढ़ाई कोरोना के चलते बाधित हुई थी लेकिन इस दौरान घर पर ही पढ़ाई की। चैप्टर समझ में न आने पर वह अपने शिक्षक को कई बार फोन कर समझती थी।
विज्ञापन
निष्ठा दो बहनों में सबसे बड़ी हैं। निष्ठा का कहना है कि पढ़ाई का बेहतर तरीका है कि उसे सबके साथ शेयर करो, अपन दोस्तों व शिक्षकों के साथ विषय की चर्चा करें। इस तरह की गई पढ़ाई कभी भूलती नहीं है।