{"_id":"662393b24d164f97c508128c","slug":"up-board-sitapur-s-meritorious-students-prevail-in-12th-also-shubham-verma-topped-with-97-80-percent-marks-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: 12वीं में भी सीतापुर के मेधावियों का डंका, शुभम वर्मा ने 97.80 फीसदी अंकों के साथ किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: 12वीं में भी सीतापुर के मेधावियों का डंका, शुभम वर्मा ने 97.80 फीसदी अंकों के साथ किया टॉप
Sat, 20 Apr 2024 03:41 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:41 PM IST
सार
यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं में सीतापुर के छात्रों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। प्रदेश की टॉप टेन सूची में सीतापुर के कई बच्चे हैं।
विज्ञापन
माता-पिता का आर्शीवाद लेता टॉपर शुभम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर के मेधावियों का डंका 10वीं के साथ ही 12वीं में भी बजा है। यहां की प्राची निगम ने जहां 10वीं में प्रदेश टॉप किया है, वहीं 12वीं में भी सीतापुर के ही शुभम वर्मा शीर्ष पर हैं। उन्होंने कुल 97.80 फीसदी अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में सीतापुर का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
बात 12वीं की करें तो जिले के राज वर्मा व कशिश मौर्या ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है। दोनों को 97.60 फीसदी अंक प्राप्त हुआ है। चौथे स्थान पर साधना मौर्या हैं तो पांचवें स्थान पर भी दो मेधावी पलक मौर्या व अनुभव शुक्ला हैं। दोनों ने 97.00 फीसदी अंक हासिल किए हैं। सातवें स्थान पर अर्पिता सिंह व सिवानी वर्मा हैं। दोनों ने 96.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
आठवें स्थान पर जिले के तीन मेधावी हैं। इनमें सूरज साहू, सूरज वर्मा और अनुभव बैंसवार ने 96.40 फीसदी अंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। नौवें स्थान पर जिले के आयुश कुमार मौर्या, वैभव मिश्रा, अंशू शुक्ला, आफरीन बानो व मोनिका सिंह ने 96.20 फीसदी अंक हासिल किया है। 10वें स्थान पर सूरज मौर्या, राहुल कुमार व एकता वर्मा रहीं। इन्हें 96.00 फीसदी अंक मिले हैं।
विज्ञापन