{"_id":"66239b1482f91895150a094c","slug":"up-board-result-2024-two-toppers-get-place-in-top-ten-list-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result: अमेठी जिले के दो मेधावियों ने टॉप टेन में बनाई जगह, 8वां-9वां स्थान प्राप्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result: अमेठी जिले के दो मेधावियों ने टॉप टेन में बनाई जगह, 8वां-9वां स्थान प्राप्त किया
Sat, 20 Apr 2024 04:08 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:08 PM IST
सार
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम में अमेठी के दो टॉपर्स ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान बनाया है। जिले के टॉपर्स ने आठवां व नौवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में अमेठी के दो मेधावी आए हैं। इसमें इंटरमीडिएट में श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी के गुलाब चौहान ने 96.40 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में आठवां व आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज बहादुरपुर के विवेक पटेल ने 96.20 प्रतिशत अंक के साथ नौवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में अमेठी प्रदेश में 27 वीं रैंक पर है। जिले में पंजीकृत 21052 बच्चों में से 20679 ने परीक्षा दी। इसमें से 17671 ने परीक्षा पास की।
विज्ञापन
जिले के 85.45 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। वहीं, हाईस्कूल में जिले को 69वीं रैंक मिली है। जिले के 28128 पंजीकृत छात्रों में से 26 हजार 776 ने परीक्षा दी। इसमें से 22654 ने परीक्षा पास की। हाईस्कूल में 84.61 फीसदी छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन