फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board: Practical examination will be held at the centres, teachers of schools without finance will not be able to become examiners in the practical examination

यूपी बोर्ड : प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्रों पर होगी, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक नहीं बन सकेंगे प्रयोगात्मक परीक्षा में परीक्षक

Mon, 18 Apr 2022 10:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 18 Apr 2022 10:47 PM IST
सार

सचिव ने परीक्षक को प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र में अपना आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र लेकर जाने और पहचान पत्र की प्रति विद्यालय के प्रधानाचार्य के रिकार्ड में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
UP Board: Practical examination will be held at the centres, teachers of schools without finance will not be able to become examiners in the practical examination
यूपी बोर्ड 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2022 की प्रयोगात्मक परीक्षाएं अब परीक्षार्थियों के विद्यालय की जगह लिखित परीक्षा के परीक्षा केंद्र में होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को परीक्षक नियुक्त नहीं किया जाएगा। राजकीय एवं सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक ही परीक्षक नियुक्त किए जाएंगे। परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने प्रयोगात्मक परीक्षा को लेकर सोमवार को नए दिशानिर्देश जारी किए है।

विज्ञापन


इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में पहले चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू हो रही है। परिषद के सचिव के अनुसार नई व्यवस्था के तहत केवल राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालय के शिक्षक को ही प्रयोगात्मक परीक्षा में परीक्षक नियुक्त किया जाएगा। उनके मुताबिक अब तक परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा सामान्य रूप से उनके विद्यालय में ही होती थी। लेकिन अब प्रयोगात्मक परीक्षा उनके लिखित परीक्षा के परीक्षा केंद्र में होगी। जिन परीक्षा केंद्रों को प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्र की मान्यता नहीं है वहां के परीक्षार्थियों को  प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए नया परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है।
विज्ञापन


सचिव ने परीक्षक को प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र में अपना आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र लेकर जाने और पहचान पत्र की प्रति विद्यालय के प्रधानाचार्य के रिकार्ड में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरे की नजर में होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा भी अब कैमरे की नजर में कराई जाएगी। परिषद ने प्रयोगात्मक परीक्षा की रिकार्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए है।

वित्तविहीन शिक्षकों का अपमान है : द्विवेदी
भाजपा के विधान परिषद सदस्य और वित्तविहीन शिक्षक संघ के संरक्षक उमेश द्विवेदी ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं में वित्तविहीन शिक्षकों को परीक्षक नियुक्त नहीं करने पर आपत्ति जताई है। द्विवेदी ने कहा कि परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने वित्तविहीन शिक्षकों का अपमान किया है। उनका कहना है कि जब बोर्ड परीक्षाओं में 80 फीसदी से अधिक परीक्षक वित्तविहीन शिक्षक हैं तो उन्हें प्रयोगात्मक परीक्षा में परीक्षक से कैसे वंचित किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed