फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board examination paper.

यूपी बोर्ड: आज से अनिवार्य विषयों की परीक्षा शुरू, औचक निरीक्षण पर पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

Tue, 12 Feb 2019 10:47 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Feb 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
UP Board examination paper.
औचक निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा। - फोटो : amar ujala

यूपी बोर्ड के अनिवार्य विषयों की परीक्षा आज से प्रारम्भ हो गई। जिसके लिए सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर चहल-पहल रही। बोर्ड परीक्षाएं सात फरवरी को शुरू हो गई थीं लेकिन आज से अनिवार्य विषयों की परीक्षा प्रारम्भ हो रही है।

विज्ञापन


नकलविहीन परीक्षा कराने के उद्देश्य से परीक्षाकेंद्रों पर खास नजर रखी जा रही है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने लखनऊ के कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


परीक्षा में करीब 58 लाख विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। पहली पाली में हाईस्कूल में हिंदी, प्रारंभिक हिंदी एवं इंटरमीडिएट में बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलगु, मलयालम, नेपाली के 32.08 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में हिंदी एवं सामान्य हिंदी के 26.27 लाख परीक्षार्थी हैं। इस प्रकार दोनों पालियों में मिलाकर कुल 58 लाख से अधिक विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।


नकल रोकने के लिए 448 अति संवेदनशील केंद्र
बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि नकल रोकने के लिए प्रदेश भर में कुल 1314 संवेदनशील एवं 448 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सकुशल पूरी कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सचल दस्ते भी नियुक्त किए गए हैं। सचिव ने बताया कि परीक्षा में प्रदेश भर में 2.50 लाख कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed