{"_id":"60770c058ebc3e8d3155f5cd","slug":"up-board-examination-may-be-postponed-17-out-of-19-officers-involved-in-exam-preparation-are-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की मार: टल सकती है यूपी बोर्ड की परीक्षा, तैयारियों में जुटे 19 में से 17 अधिकारी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की मार: टल सकती है यूपी बोर्ड की परीक्षा, तैयारियों में जुटे 19 में से 17 अधिकारी संक्रमित
Wed, 14 Apr 2021 09:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 14 Apr 2021 09:06 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को बताया कि परीक्षा की तैयारियों से जुड़े 19 में से 17 अधिकारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। इनके स्वस्थ होने के बाद परीक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बढ़ते संक्रमण के चलते आठ मई से होने वाली माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा टल सकती है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को बताया कि परीक्षा की तैयारियों से जुड़े 19 में से 17 अधिकारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
इनके स्वस्थ होने के बाद परीक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। उसके बाद मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन में अंतिम निर्णय करेंगे। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा 8 से 25 मई तक और इंटरमीडिएट की 8 से 28 मई तक संचालित होनी है।
विज्ञापन