फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board: Evaluation of 97% answer sheets completed

यूपी बोर्ड : 97 प्रतिशत कॉपियों का मूल्यांकन पूरा

Tue, 31 Mar 2026 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Evaluation of 97% answer sheets completed
लखनऊ। राजधानी सहित मंडल में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम अंतिम चरण में है। सोमवार तक 97 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया। मंडलीय कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि कुल 23 में से नौ केंद्रों पर मूल्यांकन शत प्रतिशत पूरा हो चुका है। बचे 14 केंद्रों पर मूल्यांकन तेज गति से कराया जा रहा है। लखनऊ के जीजीआईसी गोमतीनगर, रायबरेली के आरआर वैदिक इंटर कॉलेज और सीतापुर के राजकीय व राजा रघुवर दयाल इंटर कॉलेज में मूल्यांकन का काम सोमवार को पूरा हो गया। मंडल को आवंटित कुल 23,03,493 उत्तर पुस्तिकाओं में से 22,36,564 जांची जा चुकी हैं। अब 66,929 कॉपियां बची हैं। सोमवार को एक दिन में 1,12,350 कॉपियां जांची गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed