फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP workers will protest against TMC hooliganism in their homes today

यूपी : टीएमसी की गुंडागर्दी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता आज अपने घरों में धरना देंगे

Wed, 05 May 2021 01:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 05 May 2021 01:01 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने के बाद टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और हमले, बाजारों में लूटपाट और आगजनी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को अपने-अपने घरों के बाहर धरना देंगे।

विज्ञापन
UP: BJP workers will protest against TMC hooliganism in their homes today
स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजे आने के बाद टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और हमले, बाजारों में लूटपाट और आगजनी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को अपने-अपने घरों के बाहर धरना देंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लागू होने के कारण घर पर ही धरना देकर टीएमसी की अराजकता के खिलाफ रोष प्रकट करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के संरक्षण में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, उपद्रवियों व गुंडे  भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ  लगातार हिंसा, मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी कर रहे है।  बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं की गई है और हजारों कार्यकर्ता घायल हुए है।  भाजपा के कार्यकर्ताओं, उनके घरों व प्रतिष्ठानों तथा पार्टी कार्यालयों को तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण में चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं की यह कार्रवाई लोकतंत्र के नाम पर कलंक है।  उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण लागू कोरोना कर्फ्यू को देखते हुए सभी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि अपने-अपने घरों पर धरने पर बैठकर अपना विरोध दर्ज करेंगी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह राजधानी लखनऊ अपने आवास पर धरने पर बैठेगे। जबकि पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला व मंडल के पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि अपने-अपने घरों पर ममता सरकार के संरक्षण में हो रही हिंसा के खिलाफ अपने-अपने घरों पर धरने पर बैठकर अपना आक्रोश व्यक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ध्यान रखेंगे कि सेवा ही संगठन अभियान-2 के तहत कोविड पीड़ितों के लिए किए जा रहे सेवा कार्य इस धरने से प्रभावित न हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed