फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP's regional working committee for the Awadh region announced; 34 office-bearers assigned responsibiliti

यूपी: अवध क्षेत्र में भाजपा की क्षेत्रीय कार्यसमिति घोषित, 34 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; पढ़िए लिस्ट

Thu, 03 Sep 2026 07:56 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 03 Sep 2026 07:56 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जारी सूची में 34 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है। इनमें 10 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 10 मंत्री और 10 सदस्य शामिल हैं।

विज्ञापन
UP: BJP's regional working committee for the Awadh region announced; 34 office-bearers assigned responsibiliti
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी छह प्रांतों की कार्यसमिति के सदस्यों के नाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए। अवध क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति में 34 सदस्यों को जगह दी गई है। इसके अलावा कानपुर-बुंदेलखंड, ब्रज, पश्चिम, काशी और गोरक्ष प्रांत की कार्यसमिति भी घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद क्षेत्रीय अध्यक्षों की ओर से नियुक्त किए गए पदाधिकारियों के नामों की सूची जारी कर दी गई।

विज्ञापन


अवध प्रांत की नई कार्यसमिति में दस क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, दस मंत्री और दस कार्यसमिति सदस्य शामिल किए गए हैं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नीरज वर्मा, राजकिशोर मौर्य, नितिन मित्तल, पीके वर्मा, ठाकुर प्रसाद गंगवार, अवधेश पांडेय बादल, मनीष शुक्ला, रेशु भाटिया, दिनेश सिंह और अनूप बाजपेयी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय महामंत्री के तौर पर राजीव मिश्रा, राहुल राज रस्तोगी, डॉ. विमल सिंह और अवधेश कटियार को नियुक्त किया गया है। क्षेत्रीय मंत्री पद पर विकास सिंह, महेंद्र लोधी, काशीराम रावत, अंकित सिंह चंदेल, गौरव भाटिया, विकास श्रीवास्तव ‘बाबा’, पूजा मिश्रा, राम कुमार वर्मा, विजय कुमार भुर्जी और अंजली मौर्य को शामिल किया गया है। वहीं रामदेव पाल, शंकर दयाल पांडेय, संजीव सिंह, रामकिशोर राजभर, जसवंत लाल सोनकर, जगदीश पासवान, देवेंद्र सिंह, सरदार मनदीप सिंह वालिया, अच्छेलाल निषाद और अनीता श्रीवास्तव को कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed