फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP releases list of 11 district presidents, Gorakhpur district president Deepak Maurya becomes

UP BJP : भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों का किया एलान, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की पदाधिकारियों की सूची

Thu, 26 Feb 2026 10:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 26 Feb 2026 10:35 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश भाजपा ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के 11 जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। सीएम योगी के जिले गोरखपुर का जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य को बनाया गया है।

विज्ञापन
UP: BJP releases list of 11 district presidents, Gorakhpur district president Deepak Maurya becomes
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के 11 जिलाध्यक्षों का बृहस्पतिवार को एलान किया गया। यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जिलाध्यक्षों के नामों की सूची जारी की। दीपक मौर्य को गोरखपुर क्षेत्र में सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


अवध क्षेत्र में अयोध्या जिला में राधेश्याम, अयोध्या महानगर की कमान कमलेश श्रीवास्तव को सौंपी गई है। वहीं गोंडा में इकबाल बहादुर तिवारी व लखीमपुर में अरविंद गुप्ता को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। काशी क्षेत्र में मिर्जापुर का जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज को बनाया गया है। ब्रज क्षेत्र में पीलीभीत जिले की कमान गोकुल प्रसाद मौर्य को दी गई है। पश्चिम क्षेत्र के शामली जिले में रामजी लाल कश्यप, अमरोहा में उदय गिरी गोस्वामी, सहारनपुर में अजीत सिंह राणा व बागपत में नीरज शर्मा को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - वीजा में दिक्कत, ब्रिटेन नहीं जा पाए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जर्मनी से वापस लौटे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिंगापुर-जापान की यात्रा से लौटे सीएम योगी, जापान से 90 तो सिंगापुर से 60 हजार करोड़ के हुए एमओयू; बढ़ेंगे नौकरी के अवसर


तीन जिलाध्यक्षों का एलान बाकी: भाजपा के संगठनात्मक जिले 98 हैं। जिसमें अब तक 95 जिलाध्यक्ष घोषित किए जा चुके हैं। पहले चरण में 70, दूसरे में 14 और अब तीसरे चरण में 11 जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। अब सिर्फ जिलाध्यक्ष घोषित होना बाकी हैं। इसमें वाराणसी, चंदौली और अंबेडकरनगर शामिल हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed