फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP president strict on caste-specific meetings, another meeting scheduled for January 5 to be cancelled

यूपी: जाति विशेष की बैठकों पर भाजपा अध्यक्ष सख्त, पांच जनवरी को होने वाली एक और बैठक होगी रद्द; जानिए मामला

Sat, 27 Dec 2025 08:12 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 27 Dec 2025 08:12 AM IST
सार

UP BJP meeting: पंकज चौधरी ने जाति विशेष के भाजपा विधायकों की हाल में हुई बैठकों पर सख्त हिदायत दी है कि वे नकारात्मक और जातिवादी राजनीति का शिकार न बनें।

विज्ञापन
UP: BJP president strict on caste-specific meetings, another meeting scheduled for January 5 to be cancelled
यूपी भाजपा में बैठकों को लेकर विवाद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सख्ती के बाद भाजपा विधायकों ने जाति विशेष के जनप्रतिनिधियों की बैठकों से पैर पीछे खींच लिए हैं। इससे उनकी 5 जनवरी 2026 को होने वाली विशेष बैठक भी खटाई में पड़ गई है। पंकज चौधरी ने साफ कर दिया है कि ऐसी गतिविधियां भाजपा की संविधानिक परंपराओं के अनुकूल नहीं हैं।

विज्ञापन


चौधरी ने जाति विशेष के भाजपा विधायकों की हाल में हुई बैठकों पर सख्त हिदायत दी है कि वे नकारात्मक और जातिवादी राजनीति का शिकार न बनें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मीडिया में प्रसारित एक समाचार के अनुसार विधानसभा सत्र के दौरान कुछ जनप्रतिनिधियों ने विशेष भोज का आयोजन किया था, जिसमें उन्होंने अपने समाज को लेकर चर्चा की। उनसे बात कर भविष्य में सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों से कहा है कि ऐसी गतिविधियों से गलत संदेश जाएगा। भविष्य में ऐसी किसी भी गतिविधि को अनुशासनहीनता माना जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी की विकासवादी राजनीति और राष्ट्रवाद के सामने प्रदेश में विपक्ष की जाति आधारित राजनीति का अंत हो रहा है। जाति आधारित राजनीति करने वाली सपा, बसपा और कांग्रेस का भविष्य अंधेरे में है। ऐसे दल भाजपा के खिलाफ अंधेरे में तीर छोड़ रहे हैं। भाजपा के जनप्रतिनिधि पार्टी की मर्यादा और अनुशासन में काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 

UP: BJP president strict on caste-specific meetings, another meeting scheduled for January 5 to be cancelled
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
 ब्राह्मण विधायकों की बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अचानक दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात के सियासी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। कुछ लोग इसे उप मुख्यमंत्री के बढ़ते कद से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ लोग इसे भाजपा की रणनीति बता रहे हैं।

प्रदेश में कुल 52 ब्राह्मण विधायक हैं, जिनमें से 46 भाजपा से हैं। कुछ दिन पहले ठाकुर विधायकों की बैठक हुई। फिर 23 दिसंबर को ब्राह्मण समाज के विधायकों ने बैठक की। इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए गए। इसी बीच बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंचे। राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण किया। समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।



 

देर शाम पता चला कि वह दिल्ली पहुंच गए

UP: BJP president strict on caste-specific meetings, another meeting scheduled for January 5 to be cancelled
पीएम मोदी से मिले ब्रजेश पाठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

देर शाम पता चला कि वह दिल्ली पहुंच गए हैं। सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी तस्वीर सामने आई। इसके बाद कयासबाजी का दौर शुरू हो गया। अचानक प्रधानमंत्री से पाठक की मुलाकात को सियासी नजरिए से अहम माना जा रहा है क्योंकि चंद दिन पहले ही भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिला है। कयास मंत्रिमंडल विस्तार के भी हैं। इस लिहाज से भी ब्रजेश पाठक के प्रधानमंत्री से मिलने के सियासी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

कुछ लोग इसे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बढ़ते सियासी कद से जोड़कर देख रहे हैं। तर्क है कि सत्ता पक्ष में ब्राह्मण समाज के सशक्त चेहरे के रूप में भी ब्रजेश पाठक हैं। वह ब्राह्मण समाज के विधायकों की बैठक में खुद मौजूद नहीं थे, लेकिन प्रधानमंत्री से मुलाकात को उस नजरिए से भी जोड़ा जा रहा है। 

वह समाज के लोगों को कितना प्रतिनिधित्व दिला पाएंगे, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन इतना जरूर है कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलकर समाज का संदेश जरूर दिया है। इस संबंध में ब्रजेश पाठक का कहना है कि प्रधानमंत्री से उनकी शिष्टाचार के तहत मुलाकात हुई है। 

उनका मार्गदर्शन हासिल किया है। उन्होंने बहुमूल्य समय देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया। यह भी बताया कि चार जनवरी को वाराणसी में नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप होनी है। उनके साथ मौजूद वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने प्रधानमंत्री को चैंपियनशिप का निमंत्रण दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed