फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP President says I will try to make understand about discipline in case shoe fight

जूताकांड : भाजपा अध्यक्ष के सामने सांसद और विधायक ने एक दूसरे पर जड़े आरोप

Thu, 07 Mar 2019 09:18 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
UP BJP President says I will try to make understand about discipline in case shoe fight
महेंद्र नाथ पांडे - फोटो : SELF

संतकबीर नगर में प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन की बैठक में एक दूसरे पर जूतम पैजार से सुर्खियों में आए सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह बघेल ने बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय से मुलाकात की। बघेल ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय और त्रिपाठी ने प्रदेश अध्यक्ष पांडेय के दिलकुशा स्थित आवास पर मुलाकात कर एक दूसरे पर आरोप जड़े।

विज्ञापन


इससे पहले संतकबीरनगर में सांसद और विधायक के बीच हुए जूताकांड पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा है मैं उन्हें उस अनुशासन के बारे में समझाने की कोशिश करूंगा जिसका उल्लंघन होते हुए देखा गया। साथ ही इस पर सख्त निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन


आपकी जानकारी के लिए बता दें संतकबीरनगर में बुधवार को निगरानी समिति की बैठक में सांसंद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच मारपीट हो गई थी जिसके बाद दोनों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने लखनऊ में बुलाया था। जानकारी मिल रही है कि गुरुवार देर शाम विधायक राकेश सिंह बघेल लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं। वहीं सांसद शरद त्रिपाठी के पहुंचने की कोई जानकारी नहीं है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


संतकबीरनगर से सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच मारपीट की घटना पूरे देश में चर्चा का विषय रही। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, पार्टी हाईकमान ने भी मामले पर गंभीर संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की रिपोर्ट मांग ली है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सांसद, विधायक को नोटिस देकर जवाब- तलब किया जाएगा, फिर निलंबन की कार्रवाई होगी। संतकबीरनगर भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का हिस्सा है। 

आखिर क्या थी वो बात, जिसपर भड़के भाजपा सांसद और कर दी जूतों की बरसात

UP BJP President says I will try to make understand about discipline in case shoe fight
up mp mla fight - फोटो : पीटीआई

हुआ यूं कि संतकबीरनगर जिला योजना समिति की बैठक शुरू तो सामान्य ढंग से हुई, लेकिन बमुश्किल 15 मिनट बाद ही बात बिगड़ गई। सांसद शरद त्रिपाठी एक सड़क के शिलान्यास स्थल पर लगे शिलापट्ट से संबंधित सवाल लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से पूछ रहे थे। विधायक बीच में अचानक बोल पड़े और पूरी बहस दूसरी दिशा में मुड़ गई। बैठक में मौजूद सदस्यों और घटना के वीडियो फुटेज के अनुसार सांसद शरद त्रिपाठी ने मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में हुए एक सड़क के शिलान्यास पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एके दूबे से जवाब मांगा। 

सांसद को आपत्ति थी कि वहां लगे शिलापट्ट पर उनका नाम क्यों नहीं लिखा है। अधिशासी अभियंता जवाब देने के लिए खड़े हुए थे कि विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा, वह क्या जवाब देंगे, हमसे जवाब सुन लीजिए। इस पर सांसद ने तुरंत विधायक का प्रतिवाद किया और कहा कि सांसद मैं हूं या तुम। अधिकारी से जवाब मांग रहा हूं। तुमसे क्या बात करूं। बात इतनी बढ़ गई कि सांसद ने कह दिया कि तुम्हारे जैसे कई नेता पैदा कर चुका हूं। 

बदले में विधायक ने भी जूतों से मारने की बात कह दी। बगल में बैठे खलीलाबाद विधायक जय चौबे और धनघटा विधायक श्रीराम चौहान दोनों को शांत कराने का प्रयास कर ही रहे थे, इतने में सांसद ने अपने पैर से जूता निकाला और दनादन विधायक के मुंह और सिर पर मारना शुरू कर दिया। पार्टी नेताओं का कहना है कि सांसद, विधायक के बीच मारपीट ने सबको असहज कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed