UP: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के घर किया भोजन, खाट पर आम खाते हुए की चुनावी पंचायत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन लखनऊ के दौरे पर हैं। उन्होंने रविवार का भोजन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के घर पर किया और मुख्यमंत्री सहित सभी नेताओं के साथ बैठकर आम खाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने भाजपा व सहयोगी दलों के नेताओं के साथ यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चर्चा की। वहीं, रविवार की दोपहर उन्होंने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर भोजन किया और खाट (चारपाई) पर बैठकर पंचायत करते हुए आम के स्वाद के साथ 2027 चुनाव पर चर्चा की।
इस दौरान, उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, महासचिव बीएल संतोष और प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के घर भोजन करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहुंचे।
विपक्षियों की चाल से बचने की सलाह दी
इसके पहले, शनिवार को लखनऊ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर जनप्रतिनिधियों को विपक्षी चाल से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष समाज को बांटने की साजिश रच रहा है। आगामी चुनावों को देखते हुए विपक्ष फिर जातियों का कार्ड खेलने की कोशिश कर रहा है। विपक्ष चाहता है कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की अपनी मूल विचारधारा भूलकर जातियों (ब्राह्मण, राजपूत, कायस्थ, वैश्य) में बंट जाए।
नवीन ने कहा कि विपक्ष सोशल मीडिया और धारणा के जरिये सरकार की उपलब्धियों को दबाना चाहता है। केंद्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के जरिये उत्तर प्रदेश में लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। करोड़ों लाभार्थी सरकार के साथ सीधे जुड़े हैं। इसके बावजूद अगर हम मजबूत जनाधार को वोट में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं, तो इसका अर्थ है कि जनता से हमारा संवाद कम है। विपक्ष इसका फायदा उठाने की ताक में है।
उन्होंने कहा कि सभी सांसद और विधायक दफ्तरों से निकलकर जनता के बीच जाएं। विकास कार्यों का स्वयं शिल्पकार बनकर श्रेय लें। संगठन की हर छोटी-बड़ी बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। अगले सात-आठ महीने की सामूहिक मेहनत से विपक्ष का सूपड़ा साफ होना तय है। वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की डबल इंजन सरकार बनेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.