फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP district presidents will be announced soon

यूपी बीजेपी चुनावी मोड में: 31 तक जारी हो सकती है भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची, बैठक में तय हुए नाम

Sun, 27 Aug 2023 10:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 27 Aug 2023 10:04 AM IST
सार

बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई है। सरकार और संगठन के बीच आपसी समन्वय को और मजबूत करके पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों पर भी चर्चा हुई।
 

विज्ञापन
UP BJP district presidents will be announced soon
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर कवायद तेज हो गई है। 31 अगस्त तक सूची जारी हो सकती है। इस मुद्दे पर शनिवार को उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मौजूद रहे। बैठक में लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार और संगठन से जुड़े मसलों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बैठक में जिलाध्यक्षों के पदों पर आंशिक फेरबदल करने को लेकर सहमति बनी है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष की मौजूदगी में होने वाली बैठक में होने की संभावना है। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई है। सरकार और संगठन के बीच आपसी समन्वय को और मजबूत करके पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


बता दें कि हाल में ही पार्टी ने क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति की है। तभी से जिलाध्यक्षों के भी बदलने की चर्चा है। जिला स्तरीय संगठन में फेरबदल की संभावना को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व पर भारी दबाव भी है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने स्तर से जुगाड़ भी लगा रहे हैं।इसके अलावा रविवार को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ होने वाली बैठक के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बैठक में घोसी उपचुनाव पर भी मंथन हुआ। इसमें तय किया गया है कि उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य की रविवार को और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दो सितंबर को घोसी में सभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंखनाद अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आज

 भाजपा अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को मजबूत करने के लिए प्रदेश में ''शंखनाद अभियान'' शुरू करेगी। पार्टी की ओर से सोशल मीडिया और आईटी विभाग की प्रदेश स्तरीय संयुक्त कार्यशाला का आयोजन रविवार को किया गया है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी समेत कई मंत्रियों द्वारा कार्यकर्ताओं को सुझाव दिए जाएंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला से पहले सभी प्रतिनिधि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनेंगे। बताया कि पार्टी की ओर से जिला स्तरीय सोशल मीडिया कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत 28 अगस्त से होगी और ये 15 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed