फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP chief says party to issue report on kairana.

केशव बोले, कैराना पर चुप नहीं बैठेगी भाजपा, जारी करेगी रिपोर्ट

Wed, 15 Jun 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
UP BJP chief says party to issue report on kairana.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कैराना मामले पर उनकी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। पार्टी नेताओं के जांच दल की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आ जाएगी, जिसे 17 को सार्वजनिक किया जाएगा और सरकार तथा कैराना प्रशासन की पोल-पट्टी खोली जाएगी।

विज्ञापन


कैराना कानून-व्यवस्था का भी मामला है और एक समुदाय विशेष के आतंक और उत्पीड़न से भयभीत होकर पलायन का भी। सरकार ने वहां एक समुदाय को आतंकित कर पलायन के लिए मजबूर कर रहे लोगों पर कार्रवाई नहीं की तो भाजपा इसे और आगे ले जाएगी।
विज्ञापन


मौर्य ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था इसलिए चौपट है क्योंकि थानों का संचालन अपराधी कर रहे हैं और जिलों का संचालन आपराधिक छवि के सपा नेता। मौर्य बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा व बसपा दोनों ही दबाना चाहते हैं कैराना का सच

UP BJP chief says party to issue report on kairana.

मौर्य ने कहा कि मथुरा और कैराना की घटनाएं चिंतित करती हैं। सपा और बसपा दोनों बौखला गए हैं, इसलिए दोनों मिलकर कैराना का सच दबाना चाहते हैं।

अखिलेश यादव और मायावती अलग-अलग शब्दों में एक ही भाषा बोल रहे हैं। मायावती एक तरफ कैराना में भाजपा की साजिश बताती हैं तो दूसरी तरफ प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग करती है।

वहीं मुख्यमंत्री आरोप लगाते हैं कि कैराना का सच वह नहीं है जो भाजपा वाले बता रहे हैं। पर, सच क्या है, यह बताने गुरेज कर रहे हैं। कुछ न बताएं तो जनता को यह तो बता दें कि  सरकार ने कैराना में पलायन रोकने के लिए अब तक क्या कार्रवाई की।

सपा व बसपा के बीच है पांच-पांच साल का सौदा

UP BJP chief says party to issue report on kairana.

मौर्य ने आरोप लगाया कि कैराना पर सपा और बसपा की भाषा इसलिए एक जैसी है क्योंकि दोनों मिले हुए हैं। दोनों ही पार्टियां गुंडों, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती हैं।

दोनों के बीच सत्ता चलाने के लिए 5-5 साल का करार जैसा है। जिसके टूटने का डर सताने लगा है। इसीलिए दोनों कैराना पर परदा डालने के लिए मिलकर भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed