फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP Chief says BJP alliance is winning all 80 seats in Uttar Pradesh.

UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- हार की हताशा से विपक्षी नेताओं की भाषा बिगड़ी, सभी 80 सीटें जीतने का किया दावा

Tue, 14 May 2024 11:12 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 May 2024 11:12 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दावा किया है कि भाजपा गठबंधन प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज कर रहा है। हार की हताशा में विपक्ष के नेताओं की भाषा बदल गई है।

विज्ञापन
UP BJP Chief says BJP alliance is winning all 80 seats in Uttar Pradesh.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने चौथे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद कहा कि चरण दर चरण विपक्ष की हताशा सामने आ रही है। विपक्षी नेताओं की भाषा व भावभंगिमा बिगड़ चुकी है। दावा किया कि भाजपा का प्रदेश में सभी 80 सीटें जीतने का मार्ग प्रशस्त हो चुका है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि विपक्ष के नेता केवल अपना घर बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। सपा, कांग्रेस, बसपा सहित तमाम दलों के बचे गढ़ भी जनता ढहा रही है। विपक्ष को भी अपनी करारी हार का एहसास है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 13 सीटों पर कैसे रहे समीकरण, कहां रहा त्रिकोणीय मुकाबला, किन सीटों पर आमने-सामने की लड़ाई?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP में पांचवा चरण: कम मार्जिन वाली सीटों पर पक्ष-विपक्ष में होगी असली जंग, 14 में से 13 सीटों पर BJP का कब्जा


राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती सहित तमाम विपक्षी नेता प्रचार के लिए निकल नहीं रहे हैं। वहीं प्रत्याशी परिवर्तन का दौर अभी भी जारी है। मुस्लिम तुष्टीकरण का कांग्रेस-इंडी गठबंधन का एजेंडा जाहिर हो चुका है। इस बार 400 सीटें जीतकर भाजपा सरकार फिर बनने जा रही है।

हार की वजह से हिंसा पर उतारू हुआ विपक्ष
वहीं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि हार की हताशा में सपाई और इंडी पार्टनर्स हिंसा पर उतारू हो गए हैं। अपने बयानों से भड़काने का कुकृत्य करने लगे हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनका पूरा परिवार चुनाव हार रहा है। भाजपा चौथे चरण की सभी 13 सीटों को भारी अंतर से जीत रही है। पूरे देश में पराजित होने की वजह से इंडी गठबंधन के नेता लगातार अनर्गल बयान दे रहे हैं। हताशा और निराशा में उनके नेता और समर्थक भी वोट देने के लिए नहीं निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed