फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP Candidate: BJP declared candidate from Barabanki.

UP BJP Candidate: 29 साल पुराना है राजरानी का राजनीतिक कैरियर, भाजपा से ही बनी थी डीडीसी और विधायक

Mon, 25 Mar 2024 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 25 Mar 2024 12:06 AM IST
सार

UP BJP Candidate: 29 साल पुराना है राजरानी का राजनीतिक कैरियर, भाजपा से ही बनी थी डीडीसी और विधायक

विज्ञापन
UP BJP Candidate: BJP declared candidate from Barabanki.
राजरानी रावत - फोटो : amar ujala

विस्तार

आखिरकार भाजपा ने बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र से राजरानी रावत को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसी के साथ जिले की राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई। मौजूदा सांसद उपेंद्र सिंह रावत इस बार मैदान में नहीं होंगे। राजरानी को टिकट देकर भाजपा ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को दर्शाया है।

विज्ञापन


भाजपा की पिछली सूची में मौजूदा सांसद उपेंद्र सिंह रावत को ही प्रत्याशी बनाया गया था। लेकिन घोषणा के अगले ही दिन एक अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने स्वयं घोषणा कर दी कि जब तक निर्दोष नहीं साबित हो जाते चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसी के बाद भाजपा की केंद्रीय कार्य समिति को बाराबंकी का प्रत्याशी घोषित करना था। करीब 20 दिन के लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने राजरानी रावत के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन


राजरानी का राजनीतिक इतिहास करीब 29 साल पुराना हैं। भाजपा के समर्थन पर राजरानी रावत ने वर्ष 1995 में निंदूरा प्रथम से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था और भारी मतों से जीत दर्ज की थी। वर्ष 1996 में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं लेकिन सपा के हरदेव रावत से मात्र 509 वोटों से चुनाव हार गईं। इसके बाद साल 2000 में फिर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। साल 2002 में भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ीं और पहली बार विधायक बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 में भी भाजपा ने नामांकन से मात्र दो दिन पहले जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी राजरानी को बनाया था। राजरानी ने सपा की नेहा आनंद को हराया था। भाजपा के टिकट को लेकर पिछले दिनों से चर्चा चल रही थी। लेकिन अंत में समीकरण बदले और तीन नाम सामने आए। राजारानी का नाम इन्ही में शामिल था। रविवार की देर शाम तक भाजपा नेताओं के मोबाइल फोन बिजी रहे। सोशल मीडिया में भी राजरानी को बधाइयां मिलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed