यूपी: घुसपैठियों की बनेगी बायोमैट्रिक प्रोफाइल, दोबारा आकर पनाह लेना होगा नामुमकिन; बैठक में हुआ फैसला
Yogi Adityanath: यूपी में अवैध रूप से घुसपैठ रोकेने के लिए सरकार द्वारा फूलप्रूफ प्लान तैयार कर लिया गया है। अब घुसपैठियों की बायोमैट्रिक प्रोफाइल बनेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए फूलप्रूफ प्लान तैयार किया है। घुसपैठियों को जिन डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा, वहां परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। घुसपैठियों का बायोमैट्रिक प्रोफाइल भी तैयार होगा। इन सभी नामों को निगेटिव लिस्ट में दर्ज किया जाएगा। लिस्ट को देश भर में शेयर किया जाएगा ताकि घुसपैठियों के दोबारा सीमा पा करके आने पर कहीं पनाह नहीं मिल सके।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में प्रदेश से घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में अवैध रूप से निवास कर रहे विदेशी नागररिकों की पहचान करने के लिए तकनीक का प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं।
इसकी मदद से घुसपैठियों के फर्जी पहचान पत्र के साथ किसी भी प्रकार के फर्जी सरकारी दस्तावेजों को स्कैन कर पिछला रिकार्ड खंगाला जाएगा। इससे यह पता चल सकेगा कि वह प्रदेश में कब से अपनी पहचान छिपाकर रह रहे हैं। उन्होंने किस तरह भारतीय नागरिकता के फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद फर्जी दस्तावेजों को तैयार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं घुसपैठियों की बायोमैट्रिक प्राेफाइल में उनका फिंगर प्रिंट, फेशियल रिकग्निशन आदि होगा।
घुसपैठियों के आधार कार्ड बनवाने वाले की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर
बांग्लादेशी, पाकिस्तानी, नेपाली और रोहिंग्याओं के फर्जी आधार कार्ड बनवाने के आरोपी अंसार अली मौला की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर हो गई है। एटीएस के विशेष न्यायाधीश ने छह दिन की रिमांड का आदेश दिया है। अब एटीएस आरोपी से दस दिसंबर की सुबह दस बजे से लेकर 15 दिसंबर की शाम छह बजे तक पूछताछ करेगी।
एटीएस के वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी नागेंद्र गोस्वामी की अर्जी के मुताबिक आरोपी को 14 नवंबर को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जानकारी पर एटीएस ने आरोपी को बी वारंट पर कोलकाता से लाकर लखनऊ की जेल में बंद किया था। रिमांड मिलने के बाद एटीएस अब आरोपी अंसार के पास मिले लैपटॉप व मोबाइल का डाटा और बैंक खातों में हुए संदिग्ध लेनदेन के बारे में पूछताछ करेगी। आरोपी ने जिन जनसेवा केंद्रों से फर्जी आधार कार्ड बनवाए हैं उनके संचालकों से भी पूछताछ होगी। आरोपी ने दूसरे राज्यों के ऑपरेटरों की आईडी का अनधिकृत इस्तेमाल करके अपने लैपटॉप से फर्जी आधार बनाएं है जिसकी जानकारी भी जुटाई जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.