फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News Yogi lashes out at SP; Rajbhar predicts the state will be split into four parts; posters o

UP Big News: योगी सपा पर गरजे, राजभर बोले- 4 हिस्सों में बंटेगा प्रदेश; आजम-अतीक-मुख्तार संग अखिलेश के पोस्टर

Mon, 21 Sep 2026 05:48 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 21 Sep 2026 05:48 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 

विज्ञापन
UP Big News Yogi lashes out at SP; Rajbhar predicts the state will be split into four parts; posters o
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


 

UP Big News Yogi lashes out at SP; Rajbhar predicts the state will be split into four parts; posters o
मेरठ में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी बोले-व्यक्ति से बढ़कर दल और दल से बढ़कर देश

मिशन-2027 के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय पश्चिमी उत्तर प्रदेश दौरे के तहत सोमवार को मेरठ में संगठनात्मक बैठकें हुईं। नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में शामिल हुए। शक्ति केंद्र संयोजकों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News Yogi lashes out at SP; Rajbhar predicts the state will be split into four parts; posters o
नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

नितिन नवीन बोले- यूपी को बांटने की कोशिश न हो, पं.बंगाल में जवाब मिला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से जो राजनीतिक खेल खेलने का प्रयास किया जा रहा है, उसे खत्म करना है और प्रदेश के विकास के रथ को रुकने नहीं देना है। उन्होंने कहा कि इसी संकल्प के साथ शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता यहां जुटे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News Yogi lashes out at SP; Rajbhar predicts the state will be split into four parts; posters o
सपा के खिलाफ पोस्टर वार। - फोटो : अमर उजाला

प्रदेशभर में सपा प्रमुख संग लगे आजम-अतीक-मुख्तार के पोस्टर

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज होता नजर आ रहा है। सोमवार को लखनऊ समेत कई शहरों में समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए पोस्टर लगाए गए। इनमें आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरों के साथ ‘आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार’ और ‘अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश’ जैसे नारे लिखे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Yogi lashes out at SP; Rajbhar predicts the state will be split into four parts; posters o
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज, बोले- इस सरकार को न्यायालय पर भरोसा नहीं

अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा पर तंज कसा। इस सरकार में कानून की धज्जियां उड़ रही हैं। कोर्ट ने कई बार सख्त रुख अपनाया है। उसके बाद भी ये लोग सुधार नहीं कर रहे हैं। ये सरकार तो वो है, जो जान ले रही है। न्यायालय पर इसको भरोसा नहीं है। सपा इन मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएगी। सबको सच बताएगी।    

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर आरक्षण, रोजगार, कानून-व्यवस्था और चुनावी तैयारियों समेत कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास आमजन की समस्याओं का समाधान नहीं है। उन्होंने आरक्षित सीटों को लेकर हुई बैठक और पार्टी की ओर से तैयार रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि सपा आम मतदाताओं तक जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Yogi lashes out at SP; Rajbhar predicts the state will be split into four parts; posters o
अखिलेश के भगवा रंग पर मायावती का निशाना - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश के भगवा रंग पर मायावती का निशाना

सपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये सपा पर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा संचालित 'पीडीए रथ' के रंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें सपा के लाल रंग के कम और आरएसएस-भाजपा के 'भगवा' रंग के अधिक होने की चर्चा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या सपा लगातार रंग बदलकर मतदाताओं के बीच अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है, या फिर उसे मुस्लिम मतदाताओं से वोट मिलने का भरोसा उठ गया है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Yogi lashes out at SP; Rajbhar predicts the state will be split into four parts; posters o
कैबिनेट मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

'चार हिस्सों में बंटेगा प्रदेश', ओपी राजभर का दावा- पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा पहला मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के बंटवारे और पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने की मांग पर कैबिनेट मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को अंबेडकरनगर में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि यूपी, देश का सबसे बड़ा राज्य है। आने वाले समय में इसके चार हिस्से होना तय है। पूर्वांचल अलग राज्य बना तो वहां राजभर समाज का बेटा ही पहला मुख्यमंत्री बनेगा। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News Yogi lashes out at SP; Rajbhar predicts the state will be split into four parts; posters o
आगरा में नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

आगरा में नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां नाले के निर्माण का कार्य चल रहा था। कई मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। बताया गया है कि अचानक ही मिट्टी की ढाय गिर गई। इस हादसे में तीन मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। तीनों को कड़ी मशक्कत का बाद बाहर निकाला जा सका। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed