फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News outsourced employees; fake notes found in a bundle of genuine currency; Google

UP Big News: राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला सीईओ, आउटसोर्स कर्मचारियों को सौगात, अखिलेश बोले- नहीं भूलेंगे

Wed, 02 Sep 2026 05:38 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 02 Sep 2026 05:38 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News outsourced employees; fake notes found in a bundle of genuine currency; Google
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

UP Big News outsourced employees; fake notes found in a bundle of genuine currency; Google
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

प्रदेश के साढ़े तीन लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को मिली सौगात

यूपी के साढ़े तीन लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रदेश की योगी सरकार ने सौगात दी है। आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी में 7 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट लॉन्च करने के साथ ही इसका लोगो लॉन्च किया और आउटसोर्स कर्मचारियों को चेक भी बांटे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। कर्मचारियों को 50 लाख रुपये तक का बीमा कवर, आकस्मिक दवा के लिए 5 लाख और एयर एंबुलेंस के लिए 10 लाख रुपये की सहायता भी दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News outsourced employees; fake notes found in a bundle of genuine currency; Google
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा। - फोटो : amar ujala

राम मंदिर के पहले सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ ) को लेकर निर्णय हो गया है। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ट्रस्ट के सीईओ चुने गए हैं। बुधवार को अयोध्या की मणिरामदास छावनी में महंत नृत्यगोपालदास की अध्यक्षता में हुई ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक में ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ ही आमंत्रित सदस्य भी मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News outsourced employees; fake notes found in a bundle of genuine currency; Google
दिल्ली के अस्पतालों में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मरीज (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

चार दिन में बढ़े स्वाइन फ्लू के 134 मरीज

उत्तर प्रदेश में चार दिन में स्वाइन फ्लू के 134 नए मरीज मिले हैं। इसमें ज्यादातर सामान्य उपचार से ठीक हो रहे हैं। इन्हें आईसीयू में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। विभिन्न स्थानों पर पांच लोगों की मौत हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इनकी मौत स्वाइन फ्लू से हुई है अथवा दूसरी बीमारियों से। क्योंकि वे विभिन्न गंभीर बीमारियों से भी ग्रसित थे। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News outsourced employees; fake notes found in a bundle of genuine currency; Google
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock

अब गूगल बताएगा आगे है खतरा

सड़क हादसों को रोकने के लिए अब तकनीक की मदद ली जाएगी। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में गठित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क हादसों की रोकथाम और यातायात व्यवस्था के संबंध में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिले के 208 दुर्घटना संभावित स्थानों का आंकड़ा गूगल के साथ साझा किया गया है। गूगल मानचित्र पर इन स्थानों के करीब पहुंचने पर चालकों को करीब 500 मीटर पहले चेतावनी मिल सकेगी। आवाज और दृश्य संकेत के जरिये चालक को सतर्क किया जाएगा ताकि वे वाहन की गति कम कर सकें। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News outsourced employees; fake notes found in a bundle of genuine currency; Google
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

राम मंदिर के पूर्णकालिक सीईओ की नियुक्ति पर अखिलेश का तंज

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर के पूर्णकालिक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) की नियुक्ति पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नई चीजें होने से पुरानी बातें नहीं भुलाई जा सकतीं। अखिलेश ने अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े दान और जमीन के मामलों को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप भी लगाए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed