Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News New alliance announced in the state, Chandrashekhar to be the CM face; three children from

UP Big News: प्रदेश में नए गठबंधन का एलान, चंद्रशेखर होंगे सीएम पद का चेहरा, लखनऊ में घर के तीन बच्चों की मौत

Thu, 12 Nov 2026 05:53 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 12 Nov 2026 05:53 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News New alliance announced in the state, Chandrashekhar to be the CM face; three children from
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

UP Big News New alliance announced in the state, Chandrashekhar to be the CM face; three children from
प्रेसवार्ता कर गठबंधन का एलान किया गया। - फोटो : amar ujala

चंद्रशेखर और ओवैसी ने किया गठबंधन का एलान

लखनऊ में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता कर चंद्रशेखर और ओवैसी ने गठबंधन का एलान करते हुए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का एलान किया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। 

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं यक़ीन से कहता हूं भाजपा को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकने के लिए ये मजबूत विकल्प होगा। इन चुनाव में बीजेपी को रोकने के साथ ही बेरोज़गारों, किसानों के मुद्दों पर हमारी लड़ाई होगी। मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद होंगे। 

प्रदेश में सामाजिक बदलाव लाना मकसद है। हम लोग भविष्य के लिए राजनीति करेंगे। उन्होंने सपा पर हमला करते हुए कहा कि वो 90 फीसदी वोट अल्पसंख्यक का हासिल कर रहे हैं फिर भी भाजपा को नहीं हरा पा रहे हैं। वो नहीं हरा पाएंगे। आज जो गठबंधन बना है। वो एक मजबूत विकल्प बनेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News New alliance announced in the state, Chandrashekhar to be the CM face; three children from
यूपी में ओवैसी-चंद्रशेखर के नए गठबंधन का एलान। - फोटो : amar ujala

चंद्रशेखर होंगे ओवैसी के साथ गठबंधन के सीएम पद का चेहरा

यूपी चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश में सियासी माहौल बनता रहा है। इस कड़ी में आज एक बड़ी घोषणा हुई। नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में नए गठबंधन की घोषणा कर दी है। 

नए गठबंधन के घोषित किए गए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा का मुख्यमंत्री पद का चेहरा चंद्रशेखर आजाद को बनाया गया है। इसके साथ ही आगामी चुनाव में इसके प्रभाव को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। मोर्चा के एलान के बाद चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन की पहली रैली लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में करने का एलान किया है। बता दें कि ये वही मैदान हैं जहां पर बसपा सुप्रीमो मायावती रैलियां करती रही हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News New alliance announced in the state, Chandrashekhar to be the CM face; three children from
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

चार दिनों में एक घर के तीन बच्चों की मौत, गांव में हड़कंप

लखनऊ के मलिहाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। खण्डसरा गांव में बीते चार दिनों में एक ही घर के तीन बच्चों की मौत हो गई। पिता आशीष ने बताया कि सबसे छोटा बेटा दिव्यांश (3) की नौ नवंबर को, कार्तिक (07) की दस नवंबर जबकि बृहस्पतिवार को सबसे बड़ी बेटी लक्ष्मी (10) की मौत हो गई। तीनों को हल्का बुखार आया था। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए भेज रही है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पढ़ें पूरी खबर
 

UP Big News New alliance announced in the state, Chandrashekhar to be the CM face; three children from
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

योगी बोले- बुलडोजर अब यूपी का ब्रांड

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुलडोजर अब उत्तर प्रदेश का ब्रांड बन चुका है। प्रदेश में अगर बुलडोजर और ट्रैक्टर का निर्माण होगा तो देश ही नहीं, विदेशों में भी इनकी मांग अपने आप बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश में माफिया राज की जगह कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति ने प्रदेश को निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाया है।

सीएम गुरुवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में सीएनएच इंडस्ट्रियल के नए ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। इस प्लांट पर 1200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा। करीब 100 एकड़ में विकसित होने वाली इस परियोजना से हजारों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News New alliance announced in the state, Chandrashekhar to be the CM face; three children from
तबादला - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव से पहले लखनऊ परिक्षेत्र में 162 निरीक्षकों के तबादले

उत्तर प्रदेश में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में गुरुवार को बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र ने 162 निरीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों और पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना), उत्तर प्रदेश के पत्र के क्रम में यह कार्रवाई की गई है।

12 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, ऐसे निरीक्षकों का तबादला किया गया है, जिनकी किसी एक जनपद में 31 मई 2027 तक पिछले चार वर्षों के दौरान तीन वर्ष की पूर्ण सेवा हो रही है। स्थानांतरण का निर्णय परिक्षेत्रीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिया गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed