फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Groom Dragged Off Horse-Drawn Carriage; State Swelters in Extreme Heat; CM Yogi Issues Major Stat

UP Big News: दूल्हे को बग्घी से खींचकर उतारा, प्रचंड गर्मी में उबल रहा प्रदेश; सीएम योगी का बड़ा बयान

Sun, 26 Apr 2026 05:51 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sun, 26 Apr 2026 05:51 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
UP Big News: Groom Dragged Off Horse-Drawn Carriage; State Swelters in Extreme Heat; CM Yogi Issues Major Stat
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

UP Big News: Groom Dragged Off Horse-Drawn Carriage; State Swelters in Extreme Heat; CM Yogi Issues Major Stat
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

सीएम योगी बोले- प्रदेश में खत्म हुआ माफियाराज; अब यहां नहीं होते दंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आरक्षी प्रशिक्षण के दौरान बेटियों ने जिस मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय दिया है, वह सराहनीय है। अनुशासन व टीमवर्क का उत्कृष्ट भाव सबसे बड़ी ताकत है। इन सबको समाहित करते हुए देश के लिए सर्वोत्कृष्ट योगदान देने की भावना वर्दीधारी बल का सबसे महत्वपूर्ण अंग होती है। प्रशिक्षण में जितना पसीना बहेगा, बाद के जीवन में उतना ही कम खून बहाने की नौबत आती है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: Groom Dragged Off Horse-Drawn Carriage; State Swelters in Extreme Heat; CM Yogi Issues Major Stat
यूपी के कई शहरों में लू का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

प्रचंड गर्मी में उबल रहा है प्रदेश, देश के सबसे गर्म जिलों में ये जिले यूपी के

तापमान ने शनिवार को नया रिकॉर्ड बनाया। पूरे देश में बांदा जिला सबसे गर्म दर्ज किया गया जहां अप्रैल के महीने में अब तक के सर्वाधिक तापमान 47.4 डिग्री की बराबरी हुई। इससे पहले अप्रैल के महीने में वर्ष 2022 में बांदा में ही 47.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। राजस्थान के बाड़मेर का तापमान 45.7 डिग्री और विदर्भ के अमरावती में 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। देश में चौथे स्थान पर प्रयागराज रहा जहां का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री और 45 डिग्री तापमान के साथ वाराणसी देश में पांचवें स्थान पर रहा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News: Groom Dragged Off Horse-Drawn Carriage; State Swelters in Extreme Heat; CM Yogi Issues Major Stat
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

अनुसूचित जाति के दूल्हे को बग्घी से खींचकर उतारा

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गढ़िया लाईखेड़ा गांव में मंगलवार की रात दो घरों में आई बरातों के दौरान अनुसूचित जाति के दूल्हे को बग्घी पर बैठा देखकर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और हमला करने के मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Groom Dragged Off Horse-Drawn Carriage; State Swelters in Extreme Heat; CM Yogi Issues Major Stat
लखनऊ भीषण हादसा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

डिवाइडर पर सो रहे लोगों पर चढ़ी एसयूवी, एक की मौत, चार घायल

लखनऊ के कैसरबाग में शनिवार देर रात बर्लिंगटन चौराहे पर तेज रफ्तार एसयूवी स्कूटी से जा टकराई। फिर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर सो रहे दो लोगों पर चढ़ गई। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Groom Dragged Off Horse-Drawn Carriage; State Swelters in Extreme Heat; CM Yogi Issues Major Stat
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

अभिभावक ऑनलाइन फॉर्म भरने में असमर्थ तो ऑफलाइन स्वीकार करना बीएसए का कर्तव्य

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अनिवार्यता नहीं हो सकती। अभिभावक तकनीक के अभाव में ऑनलाइन फॉर्म भरने में असमर्थ है तो ऑफलाइन आवेदन स्वीकार करना बेसिक शिक्षा अधिकारी(बीएसए) का कर्तव्य है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Groom Dragged Off Horse-Drawn Carriage; State Swelters in Extreme Heat; CM Yogi Issues Major Stat
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

26 से 35 वर्ष के युवा क्रिप्टो के सबसे बड़े निवेशक, यूपी नंबर वन

क्रिप्टोकरेंसी को निवेश का सबसे बड़ा स्रोत मानने वालों में 26 से 35 वर्ष के युवा हैं। हालांकि 35 से 55 वर्ष के निवेशकों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। ये निवेशक सुरक्षित पोर्टफोलियो में पैसा लगाने के बाद उससे हुए लाभ को क्रिप्टोकरेंसी में लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed