फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Now 'school theft' in UP; Sanjay Singh to give ₹1 lakh to anyone who finds schools that have vanished

UP: यूपी में अब 'स्कूल चोरी', जमीन से गायब पाठशालाओं को ढूंढने वाले को आप संजय सिंह देंगे एक लाख रुपये

Sun, 23 Aug 2026 04:32 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 23 Aug 2026 04:32 PM IST
सार

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि मामले में अगर भ्रष्ट अफसरों पर एफआईआर नहीं दर्ज की गई तो कोर्ट से मुकदमा दर्ज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि जो स्कूल ऑपरेशनल दिखाए गए हैं वो जमीन से गायब हैं।

विज्ञापन
UP: Now 'school theft' in UP; Sanjay Singh to give ₹1 lakh to anyone who finds schools that have vanished
आप सांसद संजय सिंह। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में 'स्कूल चोरी' के एक अद्भुत और अनोखे मामले का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि जौनपुर जिले में पांच ऐसे प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनका जमीन पर कोई अता-पता नहीं है, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में इन्हें 'ऑपरेशनल' दिखाया जा रहा है। आप सांसद ने खुली चुनौती देते हुए घोषणा की कि जो कोई भी इन पांच गायब स्कूलों में से एक को भी खोज कर दिखा देगा, उसे वे अपनी तनख्वाह से 1 लाख रुपये का नकद इनाम देंगे।

विज्ञापन


कागजों में चल रहे, जमीन पर गायब: जौनपुर के 5 'भूतिया' स्कूल
संजय सिंह ने जौनपुर के उन विद्यालयों के नाम सार्वजनिक किए जो सरकारी पोर्टल पर तो मौजूद हैं, लेकिन मौके पर उनका अस्तित्व ही खत्म हो चुका है:
- प्राथमिक विद्यालय ढालगर टोला
- प्राथमिक विद्यालय मिसिरपुर कन्या
- कंपोजिट विद्यालय गदन अर्ज़नी
- प्राथमिक विद्यालय उर्दू बाज़ार
- प्राथमिक विद्यालय बाग हासिम
आप सांसद संजय सिंह ने नगर शिक्षा अधिकारी की चिट्ठी दिखाते हुए कहा कि इन स्कूलों की बिल्डिंग का पता नहीं है और जमीन स्वामियों ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा, "योगी सरकार में चंदा चोरी, जमीन चोरी और चीनी चोरी के बाद अब 'स्कूल चोरी' का नया मॉडल सामने आया है। यूडायस (U-DISE) पोर्टल पर ये स्कूल चल रहे हैं, लेकिन हकीकत में न वहां टीचर हैं, न बच्चे और न ही बिल्डिंग।"
विज्ञापन


सच दिखाने वालों पर FIR, घोटालेबाजों को संरक्षण: भाजपा का तानाशाही चेहरा
संजय सिंह ने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपनी विफलता छिपाने के लिए सच उजागर करने वालों को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि नोएडा में स्कूल की बदहाली दिखाने पर 'आप' यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह पर FIR कर दी गई और हरदोई में कार्यकर्ता फिरोज़ सिद्दीकी पर मुकदमा दर्ज कराया गया। उन्होंने सवाल किया, "योगी जी, FIR तो उन अधिकारियों और DM पर होनी चाहिए जिन्होंने मिड-डे मील का पैसा खाया और स्कूलों को बर्बाद किया। आप सच दिखाने वालों को जेल भेज रहे हैं? हम डरने वाले नहीं हैं, अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो मैं 156(3) के तहत कोर्ट जाकर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराऊँगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

अवध, रुहेलखंड और ब्रज के स्कूलों में बदहाली का अंबार

स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत संजय सिंह ने आज प्रदेश के तीन और प्रांतों की वीडियो रिपोर्ट जारी की:
अवध प्रांत: प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर और सोनभद्र के स्कूलों में छतें गायब हैं, शौचालय गंदगी से अटे पड़े हैं और कहीं 5 कक्षाओं पर मात्र 3 शिक्षक हैं।
रुहेलखंड प्रांत: बरेली, बदायूँ और बिजनौर में बच्चे कीचड़ और गंदगी के बीच बैठने को मजबूर हैं। पीने के पानी की टंकियाँ सड़ी हुई हैं।
ब्रज प्रांत: आगरा, फिरोज़ाबाद और हाथरस के स्कूलों के गेट पर कूड़े के ढेर लगे हैं। स्कूल की बिल्डिंगें ढह चुकी हैं और कहीं-कहीं 800 बच्चों पर सिर्फ 4 शिक्षक हैं।

संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा और योगी सरकार ने प्रदेश में 90 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद कर दिए ताकि उनके चहेतों के प्राइवेट स्कूल मोटी कमाई कर सकें।

जनता के लिए अपील: संजय सिंह ने अंत में दोहराया कि 'स्कूल ठीक करो' अभियान जारी रहेगा। उन्होंने जनता से फिर अपील की कि वे अपने क्षेत्र के खराब स्कूलों के वीडियो हेल्पलाइन नंबर 8382928009 पर व्हाट्सएप करें। उन्होंने कहा, "योगी जी, आप पूंजीपतियों के लिए करोड़ों खर्च करते हैं, थोड़ा पैसा प्रदेश के गरीब बच्चों की शिक्षा पर भी खर्च कीजिए और इन स्कूलों को ठीक करवाइए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed